{"_id":"6ad97090-af45-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"kkr-to-miss-shukla-tiwary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्ला और तिवारी की चोट से मुश्किल में केकेआर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शुक्ला और तिवारी की चोट से मुश्किल में केकेआर
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 27 Apr 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटिल तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन के बाहर होने के बाद गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स लक्ष्मीरतन शुक्ला और मनोज तिवारी की चोट से मुश्किल में आ गई है।
विज्ञापन
शुक्ला चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जबकि मनोज तिवारी को ठीक होने में समय लगेगा।
टीम प्रबंधन ने कहा, ‘तिवारी के हाथ में छह टांके लगे हुए हैं और उन्हें ठीक होने में करीब एक हफ्ता लगेगा। वह टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे और वह रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। शुक्ला को घुटने में तकलीफ है और उन्हें करीब छह हफ्तों का आराम चाहिए।’
विज्ञापन
कोलकाता ने ऑलराउंडर सुमित नरवाल और पारस डोगरा को शुक्ला और जेम्स पैटिनसन के स्थान पर टीम में शामिल किया है।