{"_id":"65f4965d8e3f0e82d105ceb4","slug":"kkr-started-training-camp-before-ipl-2024-gautam-gambhir-also-joined-and-said-kolkata-is-my-second-home-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'कोलकाता मेरा दूसरा घर है', आईपीएल से पहले KKR के कैंप से जुड़े गौतम गंभीर, भावुक होकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'कोलकाता मेरा दूसरा घर है', आईपीएल से पहले KKR के कैंप से जुड़े गौतम गंभीर, भावुक होकर कही यह बात
Sat, 16 Mar 2024 12:11 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:11 AM IST
सार
आईपीएल का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के तहत अपने अभियान की शुरुआत केकेआर 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेगी।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर गुरुवार को कोलकाता पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व कप्तान ने कहा कि कोलकाता उनका दूसरा घर है। वहीं, केकेआर उनके लिए एक भावना है। इस दौरान पूर्व सलामी बल्लेबाज ने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
गंभीर ने कहा, "यहां खड़े होने और मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद। कोलकाता मेरे दूसरे घर की तरह है और केकेआर एक भावना है।" आईपीएल का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के तहत अपने अभियान की शुरुआत केकेआर 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेगी।
विज्ञापन
केकेआर ने की ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी। गुरुवार को टीम के ज्यादातर खिलाड़ी कोलकाता पहुंच गए। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूगी में केकेआर को छह मैचों में जीत जबकि आठ में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।
शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे अय्यर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 वर्षीय खिलाड़ी की पुरानी चोट ने एक बार फिर उफान मारा है, जिसकी वजह से उनका आगामी आईपीएल सीजन में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। खबर है कि वह आईपीएल 2024 के शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया गया था। उन्हें घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने की सजा मिली थी।
विज्ञापन
This is my air, these are my people, this is where I stand! #AmiKKR @KKRiders pic.twitter.com/QUb1pGRkeB
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) March 14, 2024
विज्ञापन
गंभीर ने कहा, "यहां खड़े होने और मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद। कोलकाता मेरे दूसरे घर की तरह है और केकेआर एक भावना है।" आईपीएल का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के तहत अपने अभियान की शुरुआत केकेआर 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेगी।
विज्ञापन
Starting the season right way 🙏🌸 pic.twitter.com/BNZIvLEugm
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 15, 2024