{"_id":"85112abc-ef9f-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"kkr-s-sangwan-fails-random-dope-test-in-ipl-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में एक और घपला; डोपिंग टेस्ट में फेल हुए सांगवान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में एक और घपला; डोपिंग टेस्ट में फेल हुए सांगवान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 6 में विवादों की फेहरिस्त में गुरुवार को एक और विवाद उस समय जुड़ गया जब पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का एक गेंदबाज डोप टेस्ट में फेल हो गया।
विज्ञापन
अब तक स्पॉट फिक्सिंग से काफी बदनाम हो चुकी आईपीएल में कोलकाता के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान औचक डोपिंग टेस्ट में पकड़े गए हैं।
बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज आईपीएल की डोपिंग में पकड़ा गया दूसरा गेंदबाज है। इससे पहले आईपीएल में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ही डोपिंग में असफल हुए थे।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने सांगवान के डोप टेस्ट में असफल होने की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, प्रदीप सांगवान आईपीएल के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के का दोषी पाए गए हैं। बीसीसीआई ने इस मामले में डीडीसीए को पत्र लिखा है। उनके 'ए' सैंपल में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की पुष्टि हुई है।'
विज्ञापन
सांगवान आईपीएल में दो सत्र में कोलकाता के लिए खेलने के अलावा दिल्ली रणजी टीम के सदस्य रहे हैं। 22 साल के सांगवान 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।
सांगवान 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 123 विकेट झटक चुके हैं।
दिल्ली के नजफगढ़ से ताल्लुक रखने वाले सांगवान ने आईपीएल के पिछले संस्करण में दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला है। उन्होंने दो मैचों में महज एक सफलता हासिल की थी।
बीसीसीआई वाडा (वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी) या नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत नहीं आती है। भारतीय बोर्ड की अपनी डोपिंग एजेंसी है।
आईसीसी टूर्नामेंटों की तरह आईपीएल में भी खिलाड़ियों का औचक सैंपल लिया जाता है। ये टेस्ट मैच से पहले या मैच के बाद लिए जा सकते हैं।