फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: KXIP की दूसरी सबसे बड़ी जीत, एकतरफा अंदाज में विराट की RCB को 97 रन से धोया

Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
खास बातें

Kings XI Punjab vs Royal Challengers Bangalore IPL Live Score: दुबई में खेले गए आईपीएल के 25वें मैच में गुरुवार को केएल राहुल की आंधी आई। सीजन का पहला शतक ठोकते हुए राहुल ने रिकॉर्ड 132 रन ठोके, जिसके बूते KXIP ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 206/3 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में RCB की टीम 17 ओवर में ही 109 रन पर सिमट गई। पंजाब के लिए युवा स्पिनर मुरुगन अश्विन और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। शेल्डन कॉट्रेल ने दो तो मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल की झोली में 1-1 सफलता आई।

विज्ञापन
KXIP vs RCB Live Cricket Score IPL 2020 Today Match Scorecard News Updates
किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:22 PM, 24-Sep-2020

छह मैच के बाद आईपीएल की अंकतालिका

11:18 PM, 24-Sep-2020

रनों के लिहाज से KXIP की दूसरी सबसे बड़ी जीत

इससे पहले 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 111 रन की सबसे बड़ी जीत आरसीबी के ही खिलाफ दर्ज की थी। तब भी आज की ही तरह पंजाब के कप्तान ने शतक मारा था। एडम गिलक्रिस्ट ने धर्मशाला में 55 गेंदों में 106 रन की तूफानी पारी खेली थी। फिर 232 के जवाब में बैंगलोर 121 पर सिमट गई थी।
 
विज्ञापन
11:14 PM, 24-Sep-2020

बिश्नोई-मुरुगन की फिरकी में फंसी RCB

पंजाब के लिए युवा स्पिनर मुरुगन अश्विन और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। शेल्डन कॉट्रेल ने दो तो मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल की झोली में 1-1 सफलता आई।

11:10 PM, 24-Sep-2020

मैच का लेखा-जोखा

दुबई में खेले गए आईपीएल के छठे मैच में गुरुवार को केएल राहुल की आंधी आई। सीजन का पहला शतक ठोकते हुए राहुल ने रिकॉर्ड 132 रन ठोके, जिसके बूते KXIP ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 206/3 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में RCB की टीम 17 ओवर में ही 109 रन पर सिमट गई।

11:06 PM, 24-Sep-2020

अकेले राहुल से ही हारी RCB

पूरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मिलकर भी केएल राहुल (132) के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाई। 23 रन कम ही पड़ गए।
 
11:00 PM, 24-Sep-2020

97 रन से जीता किंग्स इलेवन पंजाब

मुरुगन अश्विन ने युजवेंद्र चहल को क्लीन बोल्ड कर। आरसीबी की पारी 17 ओवर में 109 रन पर समेटी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:58 PM, 24-Sep-2020

RCB का नौवां विकेट गिरा

10:54 PM, 24-Sep-2020

RCB का आठवां विकेट गिरा

रवि बिश्नोई ने वाशिंगटन सुंदर (27 गेंदों में 30 रन) को चलता किया

 
10:49 PM, 24-Sep-2020

पंजाब की जीत तय

15 ओवर में 95/7
10:44 PM, 24-Sep-2020

सातवां विकेट गिरा

उमेश यादव को कुलदीप बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड किया।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed