{"_id":"571657484f1c1bbc498b4631","slug":"kings-xi-punjab-vs-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार गेंदबाजी ने दिलाई KKR को तीसरी जीत, पंजाब को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शानदार गेंदबाजी ने दिलाई KKR को तीसरी जीत, पंजाब को 6 विकेट से हराया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी और फिर सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (53) के धुआंधार अर्धशतक की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल नौ में मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हराकर चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
पंजाब की ओर से रखे गए 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम ने 17 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 141 रन बनाए। केकेआर की ओर से उथप्पा व कप्तान गौतम गंभीर (34) ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद यूसुफ पठान (12*), मनीष पांडेय (12), शाकिब अल हसन (11) और सूर्य कुमार यादव (11*) ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली। उथप्पा ने 28 गेंदों पर नौ चौके लगाए जबकि गंभीर ने 34 गेंदों पर तीन चौके लगाए।
विज्ञापन
पंजाब की ओर से अक्षर पटेल और प्रदीप साहू ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले, कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाकर बड़ा स्कोर करने से रोक लिया।
अपने घरेलू मैदान पर पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 138 रन ही बना पाई। केकेआर के तुरुप के पत्ते स्पिनर सुनील नारायण ने चार ओवरों में 22 रन पर दो विकेट लिए।
केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैच में पंजाब के लिए अर्द्धशतक लगाने वाले मनन वोहरा आठ के निजी स्कोर पर मोर्केल का शिकार हो गए लेकिन मुरली विजय (26) और शॉन मार्श (नाबाद 56) स्कोर को 47 रनों तक ले गए।
सातवें ओवर में गंभीर ने सुनील नारायण को गेंद सौंपी और अगले ही ओवर में लेग स्पिनर पीयूष चावला को लगाकर डबल स्पिन अटैक कर दिया। चावला ने अपने पहले ओवर में ही मुरली विजय को खूबसूरत अंदाज में चकमा देकर बोल्ड कर दिया।
नए बल्लेबाज रिद्घिमान साहा और मॉर्श को नारायण और चावला के आगे खुलकर खेलने की छूट नहीं मिली। सातवें से दसवें ओवर के बीच पंद्रह रन बने। अपने तीसरे ओवर में नारायण ने साहा (08) को विकेटकीपर उथप्पा के हाथों कैच आउट करा दिया। मिलर (06) ने आते ही चावला के ओवर में दो चौके मारे लेकिन यूसुफ पठान ने अपने ओवर की पहली गेंद पर पंजाब टीम के कप्तान को विकेट के पीछे कैच करा दिया।
पंजाब को मैक्सवेल से उम्मीदें थी लेकिन वह भी चार रन ही बना सके। अक्षर पटेल (01)और मोहित शर्मा (01) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। एक छोर से विकेट निकल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर मार्श ने मोर्चा संभाल रखा था। अंतिम ओवर में मार्श और एबोट ने 18 रन बटोरे।