फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gujrat lions beat kings xi punjab by 5 wickets

गुजरात लायंस के शेरों ने दी किंग्स इलेवन पंजाब को मात

Tue, 12 Apr 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
gujrat lions beat kings xi punjab by 5 wickets
- फोटो : getty

पहली बार आईपीएल में खेलने उतरी गुजरात लायंस टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है। सुरेश रैना की कप्तानी में खेलने उतरी गुजरात लायंस टीम ने आईपीएल के नौवें सत्र में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से पराजित कर दिया। पंजाब की ओर से रखे गए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस ने सलामी बल्लेबाजी एरोन फिंच (74) और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (41*) की धुआंधार पारी की बदौलत 14 गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर जीत दर्ज करने में सफल रही। फिंच ने पहले रैना (20) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने कार्तिक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। 

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

गुजरात लायंस ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (42) और मनन वोहरा (38) ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 8.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। वोहरा को रविंद्र जडेजा की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे लपका। उन्होंने 23 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन


विजय के रूप में पंजाब का दूसरा विकेट गिरा जिन्हें जडेजा ने बोल्ड किया। विजय ने 34 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। टी-20 प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल फ्लॉप रहे। उन्हें दो रन के निजी योग पर ड्वेन ब्रावो ने बोल्ड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान डेविड मिलर 10 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रिद्घिमान साहा और मार्कस स्टोइनिस ने पांचवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम के कुल स्कोर को 150 के पार ले गए। साहा को 20 रन के निजी योग पर ब्रावो ने जडेजा के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाकर ब्रावो के शिकार हुए। अक्षर पटेल चार रन पर नाबाद लौटे। गुजरात लायंस की ओर से ब्रावो ने सबसे अधिक चार जबकि जडेजा ने दो विकेट चटकाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed