फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kings eleven punjab vs mumbai indians ipl 2018 34th match preview indore

KXIPvMI: मुंबई इंडियंस को 'गेल तूफान' से बचना होगा, जीत के लिए लगाना होगी जी-जान

Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
kings eleven punjab vs mumbai indians ipl 2018 34th match preview indore
मुंबई इंडियंस

मुंबईया फिल्मों में तो यह आम है कि हीरो खराब दौर से गुजरकर बाद में शानदार करने में सफल रहता है। किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की कहानी पिछले सीजनों में कुछ ऐसी ही रही है, लेकिन इस बार गत चैंपियन टीम अब तक खराब शुरुआत के दौर से उबर नहीं पाई है। शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसे हर हाल में जीत की दरकार है। 

विज्ञापन


तीन बार की चैंपियन के खाते में आठ मैचों में अभी तक केवल दो जीत हैं और उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन की कप्तान में किंग्स इलेवन पंजाब ने सात में से पांच मैचों में जीत हासिल की है। वह धीरे-धीरे प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच रही है। 
विज्ञापन


छह मैच हार चुकी मुंबई को न तो ओपनर अच्छी शुरुआत दिला पा रहे हैं और न ही उनके तेज गेंदबाज पावरप्ले में अंकुश भरी गेंदबाजी करने में सफल हो रहे हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने ऊपरी क्रम में आने के बाद कुछ बेहतर किया है। उनके आठ मैचों में 283 रन हैं। उनके बल्ले से अच्छे रन निकले हैं। बाएं हाथ के कैरेबियाई बल्लेबाज एविन लेविस (194 रन) अंतरराष्ट्रीय मैचों की अपनी फॉर्म यहां दिखाने में विफल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के सामने ये है समस्या, रोहित का न चलना बड़ी चिंता

kings eleven punjab vs mumbai indians ipl 2018 34th match preview indore
रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा (196 रन) ने अपने क्रम में बदलाव किया है, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव से टीम बहुत प्रभावित हुई है। अब तक पहले विकेट पर टीम आठ मैचों में केवल दो बार 69 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी करने में सफल रही है। दो मैच में टीम ने अच्छी शुरुआत और उसमें उन्हें जीत मिली है। 

ऑलराउंडर पोलार्ड कसौटी पर खरे नहीं 

उनके दोनों ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या से भी टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है। बेशक हार्दिक ने पिछले मैच में 50 रन किए हैं और तीन विकेट लिए हैं। उनके कुल 111 रन हैं जबकि 11 विकेट हैं। ज्यादा दिक्कत किरोन पोलार्ड को लेकर है जिन्होंने छह पारियों में 76 रन बनाए हैं। वह गेंदबाजी के लिए तो फिट ही नहीं हैं।

गेंदबाज हो रहे खर्चीले

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (7 विकेट) और मिचेल मैक्लेनाघन (09) दोनों ही खर्चीले साबित हुए हैं। दोनों की इकानोमी रेट क्रमश: 8.34 और 8.66 की है। इससे बुमराह पर असर पड़ा है, जिन्होंने सात की इकानोमी रेट से 9 विकेट लिए हैं। 

हार्दिक की इकानोमी रेट 8.74 है। मुंबई की गेंदबाजी का उजला पक्ष युवा लेग स्पिनर मयंक मारकंडे (11 विकेट)हैं जिन्होंने धुरंधर बल्लेबाजों के आगे भी गजब का जज्बा दिखाया है। 

पंजाब के गेल और राहुल पर निगाहें

kings eleven punjab vs mumbai indians ipl 2018 34th match preview indore
chris gayle

एक हफ्ते के आराम के बाद किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों क्रिस गेल और लोकेश राहुल फिर से ताजा दम होकर अपने दूसरे घरेलू मैदान में उतरेंगे। किंग्स इलेवन का अभियान अभी तक टीम प्रयासों के बल पर आगे बढ़ा है। उनके पास ऑरेंज या पर्पल कैप नहीं है, लेकिन उनकी टीम में जरूरत के मुताबिक कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। 

गेल (252 रन) ने दो अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है। आईपीएल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगा चुके राहुल (268 रन) ने भी दर्शाया कि क्यों उन्हें बड़ा रुत्बा दिया जाता है। अफगानिस्तान के अबूझ स्पिनर मुजीब उर रहमान की इकानोमी रेट 6.51 है और वह अब तक सात विकेट ले चुके हैं। 

कप्तान अश्विन के सानिध्य में वह और निखर रहे हैं। अश्विन ने अपने संसाधनों का बेहतरीन इस्तेमाल किया है। तेज गेंदबाज अंकित राजपूत (07 विकेट) और एंड्रयू टाई (09) ने भी पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। 

संभावित टीमें:

मुंबई इंडियंस- सुर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, जेपी डुमिनी, कृणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब- क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, आरोन फिंच, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, बरिंदर शरण, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed