{"_id":"a4023566-6ab0-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"kings-eleven-punjab-squad-may-be-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स इलेवन टीम की बदल सकती है तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किंग्स इलेवन टीम की बदल सकती है तस्वीर
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस बार पूरी तरह बदली हुई नजर आ सकती है और आईपीएल-6 के लिए क्रिकेटरों के आक्शन में ही यह बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले छह सीजन से अपने ही मैदान में चित हो रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
किंग्स का ध्यान मल्टी स्टारर खिलाड़ियों की ओर न होकर घरेलू क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन करने वाले जुझारू यंगस्टर्स की ओर है, लेकिन कप्तानी एडम गिलक्रिस्ट के कंधों पर ही रहने की संभावना है। टीम में एक नया और नामी खिलाड़ी शामिल करने पर भी विचार हो रहा है, लेकिन टीम की तस्वीर क्या होगी, यह तीन फरवरी को आक्शन के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
पंजाब की टीम में अभी एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, पाल वाल्थाटी, विपुल शर्मा, सनी सिंह, नितिन सैनी, पीयूष चावला, अजहर महमूद, शान मार्श जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के सूत्रों की मानें तो टीम की फ्रेंचाइजी ओनर प्रीटी जिंटा अपनी टीम में बदलाव चाहती हैं। हालांकि इसके लिए टीम के कोचिंग डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा। ज्यादा बदलाव खिलाड़ियों के स्तर पर ही करने की प्लानिंग है।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह का कहना है कि हम चाहते हैं कि टीम का प्रदर्शन पहले से बेहतर हो। हमने कंक्रीट प्लानिंग तैयार कर ली है। हो सकता है कि टीम में कुछ बदलाव भी नजर आए। हालांकि, कोचिंग डिपार्टमेंट में कोई परिवर्तन नहीं नजर आएगा। टीम की तस्वीर आक्शन के बाद स्पष्ट हो जाएगी।
ये है शेड्यूल
तिथि किसके बीच कहां
7 अप्रैल पुणे वारियर्स और किंग्स इलेवन पंजाब पुणे
10 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स मोहाली
14 अप्रैल राजस्थान रायल्स और किंग्स इलेवन पंजाब जयपुर
16 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स मोहाली
19 अप्रैल सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब हैदराबाद
21 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे वरियर्स मोहाली
26 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब कोलकाता
29 अप्रैल मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई
2 मई चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब चेन्नई
4 मई रायल चैलेंजर्स बंगलूरू और किंग्स इलेवन पंजाब बंगलूरू
9 मई किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रायल्स मोहाली
13 मई दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली
16 मई किंग्स इलेवन पंजाब और रायल चैलेंजर्स बंगलूरू धर्मशाला
18 मई किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस धर्मशाला