{"_id":"2a04d9fe-493f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"khwaja-and-bird-australian-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्वाजा और बर्ड आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ख्वाजा और बर्ड आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
होबार्ट/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 26 दिसंबर से मेलबोर्न में शुरू हो रहे बाक्सिंग-डे टेस्ट मैच के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और तस्मानिया के तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए बर्ड को पेसर बेन हिल्फेनहास की जगह जबकि ख्वाजा को कप्तान माइकल क्लार्क के विकल्प के रूप में टीम में जगह मिली है। हिल्फेनहास चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं जबकि क्लार्क होबार्ट टेस्ट में दूसरी पारी में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
विज्ञापन