इंग्लिश टीम में वापसी न देख पीटरसन IPL के लिए होंगे रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड टीम में फिलहाल वापसी के दरवाजे बंद होने के बाद स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन अब आईपीएल का रुख करने के लिए तैयार हैं। पीटरसन मौजूदा सत्र में डेविड वार्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं।
केविन ने फ्रेंचाइजी के साथ हुए एक समझौते के तहत आईपीएल से छुट्टी ली थी ताकि वह काउंटी क्रिकेट खेलकर इंग्लैंड की टीम में वापसी का दावा ठोक सकें। माना जा रहा था कि सरे के लिए खेलते हुए लीसेस्टरशायर के खिलाफ लगाए गए तिहरे शतक के बाद पीटरसन की एशेज सीरीज के लिए टीम में वापसी हो सकती थी।
लेकिन टीम के नए डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रॉस ने केपी की वापसी की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि फिलहाल उनके लिए टीम के दरवाजे बंद हैं। पीटरसन ने सरे के लिए खेलते हुए नाबाद 355 रनों की बड़ी पारी खेली थी। काउंटी क्रिकेट में यह उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी है।
पीटरसन ने ट्विटर पर स्ट्रॉस का बनाया मजाक
केविन पीटरसन के लिए फिलहाल इंग्लैंड टीम में वापसी के दरवाजे बंद करने वाले बोर्ड के नए डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रॉस पर पीटरसन ने मजाक बनाया है। उन्होंने आज सुबह स्ट्रॉस का नाम लिखकर मजाक किया है कि टीम में बतौर खिलाड़ी उनकी वापसी के दरवाजे बंद होने के बाद अब वह टीम में कोच के लिए अप्लाई कर रहे है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस रवैये से खुद को छला हुआ महसूस कर रहे पीटरसन ने कहा, " मैंने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए आईपीएल कांट्रेक्ट छोड़ दिया, लेकिन किसी ने भी मुझे फोन नहीं किया। यहां तक कि मैंने बिना पैसों के भी सरे के लिए खेलने की हामी भर दी।"
उन्होंने आगे कहा, "मगर फिर भी मेरे साथ ऐसा सलूक किया गया। मैं खुद को बर्बाद महसूस कर रहा हूं। सनराइजर्स हैदराबाद ने पीटरसन को 20 मिलियन डॉलर की कीमत में अपने साथ जोड़ा था।"
आईपीएल में वापसी को लेकर पूछे जाने पर पीटरसन ने कहा कि समझौते के तहत हैदराबाद के पास टूर्नामेंट के अंतिम चरण के लिए मुझे वापस बुलाने का अधिकार है। इसलिए मैं उनके आग्रह पर शुक्रवार को भारत जाऊंगा। इससे मुझे शांत रहने और भविष्य के लिए फैसले लेने में भी मदद मिलेगी।
Morning all, after a pretty bad day yesterday I've given it a lot of thought overnight. I'm applying for the coaching job! #StraussLogic