फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kevin pietersen expresses his gratitude towards india, prime minister narendra modi replies 

पीटरसन के ट्वीट पर पीएम मोदी का जवाब, लिखा- भारत के लिए आपका प्यार देखकर अच्छा लगा

Thu, 04 Feb 2021 10:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 04 Feb 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
kevin pietersen expresses his gratitude towards india, prime minister narendra modi replies 
पीएम मोदी, केविन पीटरसन - फोटो : social media

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहते हैं। खासकर, भारत के मामले में तो वो और ज्यादा सजग रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पीटरसन को भारत से बहुत लगाव है। ताजा मामला यह है कि पीटरसन ने सोशल मीडिया पर कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के सहयोग की तारीफ की है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके (पीटरसन) ट्वीट का बहुत सुंदर जवाब दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक फरवरी को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की थी। इस ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था,  'भारत में बनीं वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पहुंच गई।' एस जयशंकर के इस ट्वीट के जवाब में पीटरसन ने ट्वीट कर कहा, 'भारत की उदारता और दयालुता हर दिन बढ़ती जा रही है। प्यारा देश।'
विज्ञापन

 

भारत के लिए आपका प्यार देखकर अच्छा लगा- पीएम मोदी
वहीं, अब पीएम मोदी ने पीटरसन के इस ट्वीट की तारीफ की है। उन्होंने पीटरसन के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'भारत के लिए आपका प्यार देखकर अच्छा लगा। हम मानते हैं कि पूरी दुनिया हमारा परिवार है और हम कोविड-19 के खिलाफ जंग में अपना रोल मजबूती से निभाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed