फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Keshav maharaj to captain South Africa against Netherland in odi series

दक्षिण अफ्रीका का नया कप्तान: नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में केशव महाराज होंगे अफ्रीका के कप्तान, सीनियर खिलाड़ियों को आराम

Wed, 10 Nov 2021 06:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 06:33 PM IST
सार

नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी करेंगे। टीम के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। इसी वजह से महाराज को टीम की कमान सौंपी गई है।
 

विज्ञापन
Keshav maharaj to captain South Africa against Netherland in odi series
केशव महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए केशव महाराज को टीम का नया कप्तान बनाया है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। यह सीरीज 26 नवंबर से शुरू होगी और एक दिसंबर तक चलेगी। तीन मैचों की सीरीज के दो मैच सेंचूरियन और एक मैच जोहांसबर्ग के मैदान में खेला जाएगा। अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यों की नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें अधिकतर सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं। टी-20 वर्ल्डकप के बाद इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा के अलावा एडेन मरकरम, क्विंटन डिकॉक, रसी वन डर दुसें, कगिसो रबादा और ऑनरिक नोर्टजे को इस सीरीज में आराम दिया गया है। बोर्ड के अनुसार खिलाड़ियों का वर्कलोड कम करने के लिए और उन्हें बायो बबल की थकान से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस सीरीज के अफ्रीका को भारत के खिलाफ तीन टेस्ट तीन वनडे और चार टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी वजह से बोर्ड अपने खिलाड़ियों को फिट रखना चाहता है। 
विज्ञापन



वेन पार्नेल और खाया जोंडो की वापसी
अफ्रीकी टीम में लंबे समय बाद ऑलराउंडर वेन पार्नेल और खाया जोंडो की वापसी हुई है। पार्नेल 2017 के बाद टीम का हिस्सा बने हैं। वहीं बल्लेबाज जुबैर हमजा और रियान रिकेल्टन पहली बार देश की वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। हमजा ने इससे पहले टेस्ट मैच में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। यह सीरीज आईसीसी की वर्ल्ड सुपर लीग का हिस्सा होगी। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम
केशव महाराज (कप्तान), डेरिन डुपाविलॉन, ज़ुबैर हमज़ा, रीज़ा हेंड्रिक्स, सिसांडा मगाला, जेनमैन मालन, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, काइल वेरेने (विकेटकीपर), लिज़ाद विलियम्स, खाया जोंडो।

सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे 26 नवंबर को सेंचूरियन के मैदान में खेला जाएगा।
दूसरा वनडे 28 नवंबर को सेंचूरियन के मैदान में खेला जाएगा।
तीसरा वनडे 01 दिसंबर को जोहांसबर्ग के मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed