{"_id":"5da30e2f8ebc3e93ca6f9215","slug":"keshav-maharaj-ruled-out-of-third-test-against-india-due-to-shoulder-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर तीसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर तीसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
Sun, 13 Oct 2019 05:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 13 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
केशव महाराज
- फोटो : Social media
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज चोटिल होकर तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कंधे की चोट की वजह से अब केशव रांची में होने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जॉर्ज लिंडे को टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
#CSAnews George Linde to replace Keshav Maharaj https://t.co/GQbsgy4HoD pic.twitter.com/3xcseDLRux
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) October 13, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त केशव का दायां कंधा चोटिल हो गया था। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने टीम की तरफ से दोनों पारियों में बल्लेबाजी की।
उन्होंने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 72 रन बनाए और फिलांडर के साथ मिलकर सौ रन से अधिक की साझेदारी की। इसके बाद दूसरी पारी में भी केशव ने 65 गेंदों में 22 रन बनाए।