फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Keshav Maharaj ‘Jai Shree Hanuman’ comment after hitting four runs vs Pakistan; Social Media Reactions WC 2023

WC: पाकिस्तान को हराने के बाद केशव महाराज ने कहा 'जय श्री हनुमान', सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Sat, 28 Oct 2023 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

महाराज शम्सी से सीनियर थे और साथ ही पहले भी उन्होंने बल्लेबाजी से कई मैच जिताए थे। ऐसे में उन पर जीत दिलाने का दबाव था। महाराज ने इस दबाव में खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया और चौका लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
Keshav Maharaj ‘Jai Shree Hanuman’ comment after hitting four runs vs Pakistan; Social Media Reactions WC 2023
केशव महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप 2023 के 26वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। केशव महाराज ने अफ्रीकी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भले ही 21 गेंद में नाबाद सात रन बनाए, लेकिन जिस परिस्थिति में बनाए वह काफी मायने रखता है। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में नौ ओवर में 56 रन देने के बाद महाराज को लगा होगा कि मैच में शायद उनका काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


वह विकेट हासिल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने जो दबाव बनाया उसके कारण पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे स्पिनर तबरेज शम्सी के खिलाफ रिस्क लेने की कोशिश की और विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान 40 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान हार जाएगी। हालांकि, अगली कुछ गेंदों पर मैच पलटा और एडेन मार्कराम 42वें ओवर में 91 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही पाकिस्तान ने दबाव बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को 58 गेंद में 21 रन की जरूरत थी और उनके तीन विकेट बचे थे। गेराल्ड कोएत्जी भी 10 रन बनाकर चलते बने। फिर सारी जिम्मेदारी केशव महाराज और लुंगी एनगिडी पर आ गई थी। एनगिडी को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा। फिर तबरेज शम्सी मैदान पर आए। महाराज शम्सी से सीनियर थे और साथ ही पहले भी उन्होंने बल्लेबाजी से कई मैच जिताए थे। ऐसे में उन पर जीत दिलाने का दबाव था। महाराज ने इस दबाव में खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया और चौका लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Keshav Maharaj (@keshavmaharaj16)

मैच के बाद केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'भगवान में मुझे विश्वास है। मेरी टीम ने क्या शानदार क्रिकेट खेला और विशेष परिणाम दिया है। शम्सी और मार्करम के प्रदर्शन को देखना शानदार लगा। जय श्री हनुमान।' महाराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही महाराज के बल्ले पर लिखे 'ऊँ' की भी खूब तारीफ हो रही है। 







 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम 46.4 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई थी। सऊद शकील ने 52 रन, कप्तान बाबर आजम ने 50 रन, शादाब खान ने 43 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने चार विकेट और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्करम ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर और उसामा मीर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed