फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kedar Jadhav bowling action troll in social media in srh vs kxip ipl 2018 match 25 

Video: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अजीबोगरीब स्टाइल से की गेंदबाजी, लोगों ने लिए ऐसे मजे

Fri, 27 Apr 2018 06:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Kedar Jadhav bowling action troll in social media in srh vs kxip ipl 2018 match 25 
टीम इंडिया

आईपीएल के 11वें सीजन में गत गुरुवार को टीम इंडिया के बल्लेबाज मनोज तिवारी को पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कुछ ऐसा अजीबोगरीब प्रदर्शन किया कि वह चर्चे में आ गए। दरअसल, पजाब और हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2018 के 25वें मुकाबले में मनोज तिवारी अपनी बल्लेबाजी में कुछ खास तो नहीं कर पाए, मगर उनकी गेंदबाजी स्टाइल को देखकर सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने बहुत ही लो आर्म से गेंदबाजी की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराईजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब की टीम 119 रन बनाकर ही सिमट गई। 
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मनोज तिवारी के गेंदबाजी की तुलना श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से कर डाली। कमेंटेटर्स ने भी मनोज तिवारी की गेंदबाजी को देखकर खूब मजेलिए। वह पंजाब की तरफ से पारी का 8वां ओवर कर रहे थे। अपने इस ओवर में उन्होंने 10 रन दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आइये जानते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहाः-
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यूजर ने लिखा, 'इस तरह की गेंदबाजी के साथ मनोज तिवारी, केदार जाधव और लसिथ मलिंगा को जेलस महसूस कराएंगे।'
 

Kedar Jadhav bowling action troll in social media in srh vs kxip ipl 2018 match 25 
मनोज तिवारी

इस यूजर ने लिखा, 'मनोज तिवारी के बॉलिंग एक्शन देखने के बाद....'।




इस यूजर ने लिखा, 'मनोज तिवारी अंडर आर्म से थ्रो क्यों फेंकते हो? लोल।'


मालूम हो कि टीम इंडिया की तरफ से एक मैच के दौरान केदार जाधव ने भी कुछ इसी तरह के गेंदबाजी एक्शन से गेंदबाजी की थी, जिसके बाद लोग  केदार जाधव से भी तिवारी की तुलना करने लगे।

देखें वीडियोः-

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed