{"_id":"62a84555ace40202b34d7371","slug":"katherine-brunt-twerks-on-joe-root-century-against-new-zealand-isa-guha-and-nat-sciver-enjoys","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: जो रूट के शतक पर इंग्लैंड की महिला खिलाड़ियों की मस्ती, कैथरीन ब्रंट के डांस का वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: जो रूट के शतक पर इंग्लैंड की महिला खिलाड़ियों की मस्ती, कैथरीन ब्रंट के डांस का वीडियो वायरल
Tue, 14 Jun 2022 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्रेंट ब्रिज

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:52 PM IST
सार
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ने खास अंदाज में डांस करते हुए रूट के शतक का जश्न मनाया। इस दौरान उनकी साथी खिलाड़ी नताली स्कीवर भी मौजूद थीं और उन्होंने इस डांस का जमकर मजा लिया।
विज्ञापन
कैथरीन ब्रंट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद रूट दो मैचों में दो शतक लगा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में भी रूट ने 176 रनों की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए हैं। उन्होंने सबसे कम समय में यह कीर्तिमान हासिल किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जब रूट ने अपना शतक पूरा किया तो इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी भी यह मैच देखने पहुंची थीं और सभी ने रूट के शतक का जमकर जश्न मनाया।
कैथरीन ब्रंट ने इस दौरान खास अंदाज में ट्वर्क किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैथरीन पहले अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करती दिखती हैं। इसके बाद कैमरे के सामने शानदार अंदाज में ट्वर्क करती हैं। कैथरीन ने हाल ही में अपनी साथी खिलाड़ी नैट स्कीवर के साथ शादी रचाई है। कैथरीन का डांस देखकर स्कीवर और इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा हैरान रह गईं।
इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस के ट्वीटर अकाउंट बार्मी आर्मी ने कैथरीन के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Katherine Brunt twerking celebrating Rooty’s ton 😂#ENGvNZ pic.twitter.com/KfzXYNgw8l
— England’s Barmy Army (@TheBarmyArmy) June 12, 2022
विज्ञापन
रोमांचक हुआ दूसरा टेस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 553 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने 190 और टॉम ब्लंडल ने 106 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 539 रन बनाए। रूट ने 176 और ओली पोप ने 145 रन की पारी खेली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। अब कीवी टीम के पास 224 रन की बढ़त है और तीन विकेट बचे हुए हैं। डेरिल मिशेल 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड के बाकी बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर एक दिन के अंदर ही लक्ष्य का पीछा करना होगा। वहीं, कीवी टीम 300 के करीब का लक्ष्य देकर इंग्लैंड को दो सत्र के अंदर समेटना चाहेगी। यह मैच अभी भी किसी तरफ जा सकता है।