फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karnataka wins Syed Mushtaq Ali Trophy to defeate Tamil Nadu at surat

कर्नाटक ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, खिताबी मुकाबले में तमिलनाडु को एक रन से हराया

Mon, 02 Dec 2019 08:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 02 Dec 2019 08:46 AM IST
सार

01: टीम है कर्नाटक लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली 
01: टीम है कर्नाटक एक ही सत्र में विजय हजारे और सैयद मुश्ताक जीतने वाली   

विज्ञापन
Karnataka wins Syed Mushtaq Ali Trophy to defeate Tamil Nadu at surat
कर्नाटक टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक ने 36 दिन में दूसरी बार तमिलनाडु को मात देकर दूसरा खिताब जीत लिया। कप्तान मनीष पांडे (60*) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन से कर्नाटक ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु को एक रन से मात देकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक टी-20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी जीत ली।

विज्ञापन


कर्नाटक ने पहले पांच विकेट पर 180 रन बनाए और फिर तमिलनाडु को छह विकेट पर 179 रन पर रोक दिया। इससे पहले 25 अक्तूबर को कर्नाटक ने तमिलनाडु को 60 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था। भारतीय घरेलू क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में खेलने वाले दोनों टीमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी आमने-सामने हुईं। 

विज्ञापन

मनीष ने रोहन के साथ जोड़े 65 रन

तमिलनाडु से न्योता पाकर बल्लेबाजी करने उतरे कर्नाटक ने 39 रन पर लोकेश राहुल (22) और मयंक अग्रवाल (00) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आए मनीष ने देवदत्त पड्डिकल (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48, रोहन कदम (35) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 और करुण नायर (17) के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 रन जोड़कर स्कोर 180 तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 45 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के जडे़े। तमिलनाडु की ओर से आर अश्विन और मुरुगन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए।  

शंकर भी नहीं बन सके तमिलनाडु के संकटमोचक

तमिलनाडु के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाने वाले विजय शंकर भी संकटमोचक नहीं बन सके। उन्होंने बाबा अपराजित (40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 71 रन पर जोड़े पर टीम को जीत नहीं दिला सके। इनके अलावा कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। वॉशिंगटन सुंदर ने 24, कप्तान दिनेश कार्तिक 20, सी. हरि निशांत ने 14 और एम. शाहरुख खान ने 16 रन बनाए। 

विज्ञापन

गौतम की बो चार गेंदें

तमिलनाडु को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। आर अश्विन (नाबाद 16) ने कृष्णप्पा गौतम की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। अब चार गेंदों पर पांच रन चाहिए थे लेकिन गौतम ने इस बीच सिर्फ तीन रन दिए। इस बीच शंकर पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे लेकिन उस पर सिर्फ बाई का एक रन मिला। कर्नाटक के लिए रोनित मोरे ने दो विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed