{"_id":"69b43bb818404c45500da251","slug":"karnataka-state-cricket-association-officials-briefs-expert-committee-of-security-works-at-chinnaswamy-stadium-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: KSCA अधिकारियों की विशेषज्ञ समिति से मुलाकात, चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा उपाय पर दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: KSCA अधिकारियों की विशेषज्ञ समिति से मुलाकात, चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा उपाय पर दी जानकारी
Fri, 13 Mar 2026 10:00 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:00 PM IST
सार
आईपीएल 2026 सत्र से पहले कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति से मुलाकात की। दरअसल, बंगलूरू में आरसीबी को होम प्रारूप के पांच मैच खेलने हैं, लेकिन बीसीसीआई ने कार्यक्रम जारी करते वक्त बताया था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होना समिति की मंजूरी पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अधिकारियों ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति से मुलाकात की और आईपीएल के मौजूदा सत्र से पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किए जा रहे सुरक्षा उपायों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राज्य सरकार ने चार जून 2025 को हुई भगदड़ के कारण महीनों से चली आ रही अनिश्चितता के बाद हाल ही में इस स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
आरसीबी को चिन्नास्वामी में खेलने हैं पांच मैच
मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 28 मार्च को आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। केएससीए के आधिकारिक प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने आज कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ में केएससीए और आरसीबी के अधिकारियों के साथ बैठक की।

आरसीबी की टीम सत्र के उद्घाटन मैच के अलावा उद्घाटन समारोह का आयोजन भी यहीं करेगी। आरसीबी इस सत्र में चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच घरेलू मैच खेलेगी, जबकि शेष दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे। आरसीबी और उससे संबंधित परिचालन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने आगामी आईपीएल मैचों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए अपनी तैयारियों और परिचालन योजनाओं की प्रस्तुति भी दी।
केएससीए ने दोहराई प्रतिबद्धता
मृत्युंजय ने बताया, बैठक के दौरान केएससीए ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किए गए बुनियादी ढांचे के उन्नयन, व्यवस्थाओं और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी जो विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के अनुरूप हैं और अनुपालन ढांचे के पहले चरण के तहत लागू किए जाने हैं। आरसीबी और उससे जुड़ी परिचालन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने आगामी आईपीएल मैचों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए अपनी तैयारियों और परिचालन योजनाओं को भी प्रस्तुत किया। चर्चाएं रचनात्मक और सकारात्मक रहीं और सभी हितधारकों ने मैचों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध तरीके से आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।