फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   karnataka retain irani cup championship

कर्नाटक ने लगातार दूसरी बार जीता ईरानी कप

Sat, 21 Mar 2015 08:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Mar 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
karnataka retain irani cup championship

मनीष पांडेय के शतक और श्रेयास गोपाल की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत रणजी चैंपियन कर्नाटक ने शुक्रवार को रेस्ट ऑफ इंडिया को 246 रन से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी और कुल छठी बार ईरानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।

विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच पांडेय ने नाबाद 123 रन बनाए, जिससे कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में 422 रन बनाकर रेस्ट ऑफ इंडिया के सामने 403 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम हालांकि खेल के चौथे दिन केवल 43.3 ओवर में 156 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


कर्नाटक ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 264 रन पर सिमट गई थी। केदार जाधव (56) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज कर्नाटक के तेज और स्पिन आक्रमण के सामने नहीं टिक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेग स्पिनर गोपाल कर्नाटक की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 39 रन देकर चार विकेट लिए। अभिमन्यु मिथुन ने 40 रन देकर तीन विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। एस अरविंद और एच शरत ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed