{"_id":"5df9021c8ebc3e87b67984c1","slug":"karnataka-registers-second-win-in-blind-women-s-t20-nationals-defeating-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक दृष्टिहीन महिला राष्ट्रीय टीम ने टी-20 टूर्नामेंट में दिल्ली को सात विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कर्नाटक दृष्टिहीन महिला राष्ट्रीय टीम ने टी-20 टूर्नामेंट में दिल्ली को सात विकेट से हराया
Tue, 17 Dec 2019 09:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 17 Dec 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
दृष्टिहीन महिला क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका की शानदार पारी के दम पर कर्नाटक ने मेजबान दिल्ली को सात विकेट से हराकर दृष्टिहीन महिला राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कर्नाटक ने 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन दीपिका (42) ने वर्षा (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़ कर मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली ने नौ विकेट पर 116 रन बनाए थे।
विज्ञापन
ओडिशा ने केरल को 180 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। ओडिशा ने पहले खेलते हुए बसंती हांस्दा (82) और मुनी पुर्ती (50) की मदद से तीन विकेट पर 279 रन बनाए। जवाब में केरल आठ विकेट पर 99 रन ही बना सका। झारखंड ने पश्चिम बंगाल को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। बंगाल ने छह विकेट पर 109 रन बनाए। झारखंड ने गीता महतो के 41 रन की बदौलत 11.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर दिया।
विज्ञापन