फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   karnataka clinch irani trophy to ROI

बर्थ-डे के दिन कप्तान ने टीम को दिलाई खिताबी जीत

Wed, 12 Feb 2014 05:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Feb 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
karnataka clinch irani trophy to ROI

श्रेयस गोपाल की हैट्रिक और कप्तान विनय कुमार के मैच में 10 विकेट की बदौलत कर्नाटक ने शेष भारत को पारी और 222 रन से हराकर ईरानी कप का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


रणजी चैंपियन कर्नाटक ने पहली पारी में 606 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में फॉलोऑन खेलने उतरी शेष भारत की टीम दूसरी पारी में मात्र 183 रन पर सिमट गई। कर्नाटक ने लगातार दूसरा खिताब जीता है।
विज्ञापन


इस तरह कर्नाटक ने इस सत्र का अंत पिछले नौ मैचों में आठवीं जीत के साथ किया। साथ ही पिछले नौ सत्र में ईरानी कप का खिताब जीतने वाली पहली रणजी चैंपियन टीम भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तीन विकेट पर 114 रन से आगे खेलने उतरी शेष भारत की टीम दूसरी पारी में भी विनय कुमार के सामने हिम्मत नहीं दिखा सकी।

तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज बाबा अपराजित ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। केदार जाधव ने 44 और दिनेश कार्तिक ने 27 रन का योगदान किया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

कप्तान विनय कुमार ने अपने 30वें जन्मदिन का जश्न मैच में 10 विकेट लेकर मनाया। श्रेयस गोपाल ने उनका भरपूर साथ दिया और हैट्रिक सहित कुल पांच विकेट लेकर टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। गोपाल ने अंतिम दिन विकेट लगातार गेंदों में लिए।

संक्षिप्त स्कोर : कर्नाटक पहली पारी 606 रन। शेष भारत पहली पारी 201 रन। शेष भारत दूसरी पारी 183 रन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed