{"_id":"5dd034728ebc3e549b506b4b","slug":"karim-janat-five-wickets-help-afganistan-beats-west-indies-in-2nd-t20i-at-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीम जनत का 'पंजा', अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करीम जनत का 'पंजा', अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया
Sun, 17 Nov 2019 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 17 Nov 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
करीम जनत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीम जनत (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 41 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। बता दें कि वेस्टइंडीज ने पहला टी-20 30 रन से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 17 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी और मैच हार गई। अफगानिस्तान की तरफ से करीम जनत ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 11 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन