फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil want Sehwag to score ton in 100th Test

100वें टेस्ट में शतक लगाए सहवागः कपिल

Wed, 21 Nov 2012 04:15 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 21 Nov 2012 04:15 PM IST
विज्ञापन
 Kapil want Sehwag to score ton in 100th Test

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के साथ ही अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलने जा रहे विस्फेटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को इसे और यादगार बनाने के लिए इस टेस्ट में शतकीय पारी खेलनी चाहिए।

विज्ञापन


1983 विश्वकप में पहली बार भारत को विश्वविजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान कपिल ने कहा कि सहवाग की तरह ही देश में और भी खिलाड़ी होने चाहिए। मुझे यकीन है कि सहवाग जैसे खिलाड़ी टेस्ट में दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा सकते हैं। मैं चाहता हूं कि सहवाग अपने 100वें टेस्ट में शतकीय पारी लगाए।
विज्ञापन


34 वर्षीय सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में लगभग दो वर्ष के बाद अपना टेस्ट शतक लगाया था। सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 117 रन की शानदार पारी खेली थी। पूर्व मुख्य चयनकर्ता और पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने भी कहा कि वह सहवाग के बड़े प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहवाग एक शानदार खिलाड़ी हैं इसलिए ही उन्हें नजफगढ़ का नवाब कहा जाता है। वह हमेशा अपनी ही शैली में खेलते हैं। उनका टेस्ट रिकार्ड बेहतरीन है। मुझे यकीन है कि वह अपने 100वें टेस्ट में भी शतक लगाएंगे। सहवाग अपने 100वें टेस्ट के साथ ही पूर्व भारतीय बल्लेबाजों कपिल और वेगसरकर की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने अपने करियर में 100 टेस्ट खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed