{"_id":"5c680a9dbdec22499d272805","slug":"kapil-dev-urges-runners-to-run-for-pulwama-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को कपिल देव की श्रद्धांजलि, हाफ मैराथन में धावकों से किया यह आग्रह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को कपिल देव की श्रद्धांजलि, हाफ मैराथन में धावकों से किया यह आग्रह
Sun, 17 Feb 2019 08:17 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
कपिल देव
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रृद्धांजलि देते हुए महान क्रिकेटर कपिल देव ने यहां एक हाफ मैराथन में धावकों से उन जवानों की स्मृति में दौड़ने के लिये कहा है। कपिल ने कहा, 'कल का दिन अहम है और हम उनके लिये दौड़ेंगे जिन्होंने अपनी जिंदगी वतन के नाम कुर्बान कर दी।'
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती आतंकी हमले में गुरूवार को सीआरपीएफ के जवाब मारे गए। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, 'जो लोग देश की सेवा कर रहे हैं, वे असली नायक है , हम नहीं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिये कि हम उनके परिवारों की देखभाल करेंगे।'
विज्ञापन
आयोजकों ने मैराथन से पहले शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखने की घोषणा भी की।