फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev to Ring Bell in 2nd Test at Eden Gardens

लॉर्ड्स की राह पर चला कोलकाता का ईडन गार्डंस

Tue, 27 Sep 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kapil Dev to Ring Bell in 2nd Test at Eden Gardens
टीम इंडिया - फोटो : PTI

कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डंस 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स की राह पर चल निकला है और वहां की एक अनोखी परंपरा को अपने यहां शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


लॉर्ड्स की तर्ज पर अब ईडन गार्डंस पर भी घंटी बजाकर टेस्ट मैच के शुरुआत की घोषणा की जाएगी। ईडन गार्डंस में पहली बार घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में 30 सितंबर से खेला जाएगा। ईडन में घंटी बजाने के परंपरा की शुरुआत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव करेंगे।
विज्ञापन


बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव अविशेक डालमिया ने इस बार की पुष्टि करते हुए कहा, "यह सौरव गांगुली (कैब अध्यक्ष) का विचार था और कपिल देव टेस्ट मैच के  सुबह घंटी बजाने को राजी हो गए हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉर्ड्स में किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, प्रशासक या खेल के प्रति दीवानगी रखने वाले के जरिए 5 मिनट तक घंटी बजाकर टेस्ट मैच के शुरुआत की घोषणा की जाती है। इस ऐतिहासिक मैदान पर इस परंपरा की शुरुआत 2007 में हुई थी। कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अगले टेस्ट से इस तरह की अनोखी परंपरा की शुरुआत करने का फैसला लिया।

अभिषेक डालमिया ने आगे कहा, "सिल्वर कोटेड इस बड़ी घंटी को ईडन क्लाक के पास टांगा जाएगा और इसे अगले कुछ दिनों में लगा दिया जाएगा।"

250वें टेस्ट पर दोनों टीमों को मिलेंगे चांदी के सिक्के

Kapil Dev to Ring Bell in 2nd Test at Eden Gardens
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : getty

इस बीच बीसीसीआई ने पत्र लिखकर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) को बताया है कि ईडन टेस्ट टीम इंडिया का घरेलू मैदान पर 250वां टेस्ट मैच होगा। बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने तय किया है कि इस अवसर पर दोनों टीमों को सम्मानित किया जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को 100-100 ग्राम के वजन के चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। 

अभिषेक डालमिया ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एक अक्टूबर को कोलकाता पहुंच रहे हैं। और टेस्ट के तीसरे दिन देश में 250वां टेस्ट मैच होने का कारण दोनों टीमों को सम्मानित किया जाएगा। कैब ने इस ऐतिहासिक मैच में टॉस के लिए खासतौर पर सोने का सिक्का भी बनवाया है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मंगलवार की शाम को कोलकाता पहुंच रही हैं। 3 मैचों की सीरीज में मेजबान भारत ने कानपुर टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed