फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev Statement On Rohit Sharma vs Virat Kohli India T20 World Cup 2024 Semi Final News in Hindi

IND vs ENG: 'वो उछल-कूद नहीं करता', रोहित की तारीफ में ये क्या बोल गए कपिल देव? कोहली के फैंस को नहीं आएगा रास

Thu, 27 Jun 2024 02:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

विज्ञापन
Kapil Dev Statement On Rohit Sharma vs Virat Kohli India T20 World Cup 2024 Semi Final News in Hindi
रोहित-विराट-कपिल देव - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मौजूदा कप्तान की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिटमैन की तारीफ करते हुए विराट कोहली का भी जिक्र किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


नॉकआउट मैच में भारतीय टीम एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में जोस बटलर की सेना का सामना करती नजर आएगी। टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच 23 बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारत का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया को 12 मैचों में जीत मिली है जबकि इंग्लैंड ने 11 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, टी20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का भारत से चार बार आमना-सामना हुआ है। दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

Kapil Dev Statement On Rohit Sharma vs Virat Kohli India T20 World Cup 2024 Semi Final News in Hindi
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित-विराट की तुलना पर क्या बोले कपिल देव?
इस मैच से पहले भारत को 1983 में विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने रोहित और विराट की तुलना की। उन्होंने बताया कि रोहित बल्लेबाजी के दौरान विराट की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं। वह गंभीरता के साथ क्रीज पर खड़े रहते हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, "रोहित जब बल्लेबाजी करते हैं तो वो कोहली की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं। रोहित को पता है कि उन्हें क्रीज पर रहकर क्या करना है। उन्हें अपनी सीमा पता है। कप्तान को अपना गेम पता है, मुझे लगता है कि इस समय रोहित से बेहतर कोई नहीं है।"
विज्ञापन

Kapil Dev Statement On Rohit Sharma vs Virat Kohli India T20 World Cup 2024 Semi Final News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
'रोहित सिर्फ अपने लिए नहीं खेलते'
इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो सिर्फ अपने लिए खेलते हैं। हालांकि, रोहित इनमें से अलग हैं। कपिल देव ने आगे कहा,  "टीम में कई ऐसे बड़े बल्लेबाज हैं जो अपने लिए खेलते हैं, लेकिन रोहित उनमें से अलग हैं। रोहित उन लोगों से काफी आगे हैं। वो टीम के खिलाड़ियों को के साथ लेकर चलते हैं। रोहित से टीम के सभी खिलाड़ी खुश रहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सही मायने में यह खिलाड़ी बेस्ट है।"
विज्ञापन

Kapil Dev Statement On Rohit Sharma vs Virat Kohli India T20 World Cup 2024 Semi Final News in Hindi
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली की फॉर्म चिंताजनक
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने अब तक सिर्फ 66 रन बनाए हैं। 

Kapil Dev Statement On Rohit Sharma vs Virat Kohli India T20 World Cup 2024 Semi Final News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित का बल्ला गरज रहा
वहीं, रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर गरजा था। उन्होंने 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान हिटमैन ने 41 गेंदों का सामना किया और 224.39 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और आठ छक्के लगाए। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान ने छह मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 191 रन बनाए हैं।  कोहली के मुकाबले रोहित दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed