{"_id":"5e8fcdfa8ebc3e6fd43b5e14","slug":"kapil-dev-dismisses-shoaib-akhtar-s-proposal-for-a-3-match-odi-series-between-india-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अख्तर ने फंड जुटाने के लिए की थी भारत-पाक मैच की पेशकश, कपिल ने कहा- भारत को पैसे की जरूरत नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अख्तर ने फंड जुटाने के लिए की थी भारत-पाक मैच की पेशकश, कपिल ने कहा- भारत को पैसे की जरूरत नहीं
Fri, 10 Apr 2020 07:08 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
शोएब अख्तर-कपिल देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने कोरोना के खिलाफ फंड जुटाने को खाली स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान वनडे सीरीज कराने के प्रस्ताव पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को खरी-खरी सुनाई है। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि भारत को पैसे की जरूरत नहीं है। जरूरत इस बात की है कि सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। क्रिकेटरों की जिदंगी का जोखिम नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
कपिल ने कहा कि उन्हें (शोएब को) अपनी राय रखने का हक है लेकिन भारत को पैसे की जरूरत नहीं है। हमारे पास पर्याप्त है। इस समय जो चीज जरूरी है कि वह है कि इस महामारी से एकजुट होकर कैसे लड़ा जाए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ी राशि (51 करोड़ रुपये) मदद में दी है और अगर जरूरत पड़ती है तो वह और पैसे देने में सक्षम है। आप इन मैचों से कितना पैसा एकत्रित कर लेंगे। ऐसे में क्रिकेटरों को जोखिम में डालने की जरूरत नहीं है। मेरी नजर में अगले पांच से छह महीने तक आपको क्रिकेट के बारे में सोचने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन