फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev Birthday: Kapil Dev is celebrating his 63rd birthday today, you will be surprised to know these records

Happy Birthday Kapil Dev: कपिल देव आज मना रहे हैं अपना 63वां जन्मदिन, उनके ये रिकॉर्ड्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Thu, 06 Jan 2022 03:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jan 2022 03:41 PM IST
सार

कपिल देव वनडे विश्व कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान हैं। आज भी उनके इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सका है। उन्होंने जब वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर विश्व कप जीता, तब वह 24 साल 170 दिन के थे।

विज्ञापन
Kapil Dev Birthday: Kapil Dev is celebrating his 63rd birthday today, you will be surprised to know these records
कपिल देव और रोमी भाटिया - फोटो : social media

विस्तार

भारत को उसका पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म छह जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके नेत़ृत्व में टीम इंडिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी आज भी मिसाल दी जाती है। 1983 में कपिल की ही कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। इस मौके पर हम आपको इस दिग्गज खिलाड़ी के कुछ बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कपिल देव वनडे विश्व कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान हैं। आज भी उनके इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सका है। उन्होंने जब वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर विश्व कप जीता, तब वह 24 साल 170 दिन के थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 28 साल से अधिक की उम्र में पहला विश्व कप जीता था। कपिल का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
विज्ञापन

 

कपिल देव ने 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उस समय कपिल के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट थे। उन्होंने 131 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में कुल 434 विकेट झटके थे। कपिल के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में छह साल और लगे। साल 2000 में वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श ने कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा था। वॉल्श ने 132 टेस्ट में 519 विकेट लिए। अभी भी कपिल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में टॉप-10 में बने हुए हैं।

कपिल देव ने 131 टेस्ट में 31.05 की औसत से 5248 रन भी बनाए। इसमें आठ शतक और 27 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 225 वनडे मैचों में कपिल देव ने कुल 3783 रन बनाए। इसमें उन्होंने एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। वनडे फॉर्मेट का एकमात्र शतक कपिल ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 183 रन की पारी खेली थी। इस फॉर्मेट में उन्होंने 253 विकेट हासिल किए।

 

कपिल पर हाल ही में एक फिल्म भी बनी। इसका नाम '83' रखा गया। इसमें 1983 में विश्व कप जीत के पीछे की कहानी बताई गई है। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल की भूमिका निभाई है। 1983 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया था। इसके बाद से भारतीय टीम सिर्फ एक बार (2011) में वनडे चैंपियन बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed