फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson may remain Out of action due to Elbow Injury can miss Bangladesh Australia series

Kane Williamson Injury: दो महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं विलियमसन, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

Tue, 07 Dec 2021 04:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 04:17 PM IST
सार

केन विलियमसन कुहनी की चोट के चलते लगातार दो महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी उनका खेलना मुश्किल है। उन्होंने भारत दौरे में भी सिर्फ एक ही मैच खेला था। 

विज्ञापन
Kane Williamson may remain Out of action due to Elbow Injury can miss Bangladesh Australia series
केन विलियमसन - फोटो : twitter@BLACKCAPS

विस्तार

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दो महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। उनकी कुहनी की चोट फिर से उभर आई है और इसी वजह से केन भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेले थे। टी-20 वर्ल्डकप के बाद विलियमसन ने भारत दौरे में सिर्फ एक मैच खेला और चोट की वजह से फिर टीम से बाहर हो गए। इससे पहले उन्होंने टी-20 सीरीज में आराम करने का फैसला किया था। विलियमसन लंबे समय से कुहनी की चोट से जूझ रहे हैं और टी-20 वर्ल्डकप के दौरान भी वो परेशानी के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए मैच खेल रहे थे। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि इसकी संभावना कम है कि उन्हें सर्जरी करानी पड़े, लेकिन कुछ समय तक वो क्रिकेट से दूर रहेंगे। 

विलियमसन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान कुहनी में चोट की समस्या आई थी। स्टीड ने इस पर कहा "केन ठीक हैं, आखिरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद  आईपीएल और टी-20 वर्ल्डकप के पहले लगभग आठ से नौ हफ्ते का समय था। मुझे उम्मीद है एक बार फिर से यह ऐसा ही समय है। हमारी कोशिश है कि फिर से इस चीज को इस तरीके से न देखा जाए।" 
विज्ञापन


सर्जरी की संभावना कम
स्टीड ने आगे कहा "सर्जरी की संभावना कम है। सर्जरी से यही होगा कि रीहैब ठीक तरीके से हो। अगर हमें मजबूरन ऐसा नहीं करना पड़ा तो हम सर्जरी नहीं कराना चाहते हैं। केन मुश्किल से यह कर पा रहे हैं। मुझे गलत तरीके से न लिया जाए। उन्हें न्यूजीलैंड के लिए खेलना पसंद है। टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दीजिए, वो क्रिकेट से दूर रहने के किसी विचार से भी नफरत करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर रह सकते हैं
न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं और इसके बाद कीवी टीम तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया 30 जनवरी से आठ फरवरी के बीच होगा। विलियमसन इस दौरे के लिए फिट हो सकते हैं। अगर वो समय पर अपनी चोट से रिकवर नहीं करते हैं तो वो इस सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed