{"_id":"67b34ef6c3b50462910fbc0d","slug":"kane-williamson-deal-with-middlesex-cricket-for-two-years-will-be-a-part-of-t20-blast-and-county-championships-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kane Williamson: केन विलियमसन ने इस काउंटी क्लब के साथ किया करार, द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट की संभालेंगे कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kane Williamson: केन विलियमसन ने इस काउंटी क्लब के साथ किया करार, द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट की संभालेंगे कमान
Mon, 17 Feb 2025 08:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:30 PM IST
सार
आधुनिक समय के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले विलियमसन इससे पहले ग्लूसेस्टरशर (2011-2012) और यॉर्कशायर (2013-2018) के लिए खेल चुके हैं। वह सत्र के दूसरे भाग में मिडिलसेक्स के 14 टी20 ब्लास्ट ग्रुप मुकाबलों में से कम से कम 10 और कम से कम पांच काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन इंग्लैंड की घरेलू लीग में खेलते नजर आएंगे। विलियमसन ने मिडिलसेक्स क्रिकेट के साथ दो साल का करार किया है और वह टी20 ब्लास्ट तथा काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे। विलियमसन इस साल द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट की कमान भी संभालेंगे।
आधुनिक समय के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले विलियमसन इससे पहले ग्लूसेस्टरशर (2011-2012) और यॉर्कशायर (2013-2018) के लिए खेल चुके हैं। वह सत्र के दूसरे भाग में मिडिलसेक्स के 14 टी20 ब्लास्ट ग्रुप मुकाबलों में से कम से कम 10 और कम से कम पांच काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले विलियमसन ने कहा, मैंने अतीत में थोड़ा काउंटी क्रिकेट खेला है लेकिन पिछले कई वर्षों से नहीं खेला है इसलिए जब मिडिलसेक्स के साथ यह अवसर आया तो यह वास्तव में रोमांचक संभावना थी।
न्यूजीलैंड के लिए सभी प्रारूपों में विलियमसन ने 47 शतक सहित 18,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका औसत 54.88, वनडे में 49.65 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 33.44 है। विलियमसन फिलहाल 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान में हैं और न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं।