फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson Becomes Highest Test Run-Scorer for New Zealand, Goes Past Ross Taylor

Kane Williamson: केन विलियम्सन ने रचा इतिहास, टेलर को पीछे छोड़ इस मामले में न्यूजीलैंड के नंबर वन खिलाड़ी बने

Mon, 27 Feb 2023 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Feb 2023 08:31 PM IST
सार

बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे मैच में 32 साल के विलियम्सन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 482 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन
Kane Williamson Becomes Highest Test Run-Scorer for New Zealand, Goes Past Ross Taylor
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन सोमवार को रॉस टेलर को पीछे छोड़ दिया। वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सोमवार को विलियम्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 132 रन बनाए। 29 रन बनाते ही विलियम्सन ने टेलर के टेस्ट में 7683 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट करियर का 26वां शतक भी जड़ा। 
विज्ञापन

बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे मैच में 32 साल के विलियम्सन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 482 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में चौथे दिना का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। पांचवें दिन उसे 210 रन बनाने होंगे। जैक क्राउली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं, जबकि बेन डकेट और ओली रॉबिन्सन नाबाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विलियम्सन को उनकी 132 रन की पारी के लिए मैदान में दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। उन्हें पार्ट टाइम सीम बॉलर हैरी ब्रुक ने आउट किया। विलियम्सन के नाम फिलहाल टेस्ट में 92 टेस्ट में 53.34 की औसत से 7787 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 26 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। विलियम्सन के नाम पांच दोहरे शतक भी हैं। 
 
न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन 100 50
केन विलियम्सन 92* 7787 26 33
रॉस टेलर 112 7683 19 35
स्टीफन फ्लेमिंग 111 7172 9 46
ब्रैंडन मैकुलम 101 6453 12 31
मार्टिन क्रो 77 5444 17 18
जॉन राइट 82 5334 12 23
टॉम लाथम 72* 5038 13 26
विज्ञापन

रिकॉर्ड बनाने के बाद विलियम्सन ने कहा- यह ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिसके बारे में मैंने बहुत सोचा था, लेकिन अगर आप उस लिस्ट में मौजूदा बाकी खिलाड़ियों के नामों को देखते हैं तो यह एक सम्मान की बात है। मैंने उनमें से बहुतों का फैन रहा हूं, फिर उनमें से कुछ के साथ खेला भी है, लेकिन उस कंपनी में होना स्पेशल है। न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक स्टीफन फ्लेमिंग, विलियम्सन और टेलर के बाद 7172 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

विलियमसन ने अपने 92वें टेस्ट और 161वीं पारी में इतने रन बनाए हैं, जो कि टेलर के 112 टेस्ट और 196 पारी से काफी तेज है। अब रिटायर हो चुके रॉस टेलर ने रिकॉर्ड बनाने पर विलियम्सन की तारीफ भी की। टेलर ने ट्विटर पर पोस्ट किया- बधाई हो, केन। यह उपलब्धि टेस्ट क्रिकेट के लिए आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।

Recent Match Report - England vs New Zealand 2nd Test 2022/23 |  ESPNcricinfo.com

दाएं हाथ के बल्लेबाज विलियम्सन ने जब इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज की शुरुआत की थी, तो उन्हें 39 रन बनाने थे, लेकिन उन्होंने अपनी पहली तीन पारियों में केवल 10 रन बनाए। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 35वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर भारत के सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 15,921 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed