फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kallis to play 2015 world cup

कालिस ने लिया ऐसा फैसला कि खुश हो गए प्रशंसक

Wed, 21 Aug 2013 01:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
kallis to play 2015 world cup

पिछले दो दशक से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार जैक्स कालिस ने अपनी दक्षिण अफ्रीकी टीम के हित में एक ऐसा फैसला किया है, जिससे उनके प्रशंसक अब काफी खुश हो गए होंगे।

विज्ञापन


कालिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब नियमित तौर पर वनडे मैच खेलने का फैसला लिया है।

उन्होंने यह फैसला इसलिए किया है, ताकि टीम प्रबंधन के लिए वह 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप में उपलब्ध रहें।
विज्ञापन


अक्टूबर में 38 साल के होने जा रहे कालिस लंबे समय से वनडे क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्होंने आखिरी वनडे फरवरी 2012 में खेला था।

कालिस के इस फैसले के बाद कोच रसेल डोमिंगो को उम्मीद है कि वह साल के अंत में होने वाले घरेलू सीरीज से वनडे टीम में वापसी करेंगे।

उन्होंने मंगलवार को कोच डोमिंगो से मिलने के बाद कहा, 'देश के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा से बड़े सम्मान के साथ-साथ बेहद खास रहा है। मेरा लक्ष्य 2015 विश्व कप के लिए उपलब्ध रहना है, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि मैं कुछ समय में 38 साल का होने जा रहा हूं। मुझे सत्र दर सत्र खुद को आंकना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार कालिस पिछले कुछ समय से चोटिल रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने के कारण उन्होंने वनडे से दूरी बना ली थी।

वह दक्षिण अफ्रीकी टीम की खेली गई पिछली पांच टेस्ट सीरीज के दौरान बार-बार चोटिल होते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed