फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kagiso Rabada out of Australia, India ODIs with groin injury, faces IPL fitness race

दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, रबाडा ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर

Sat, 29 Feb 2020 02:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kagiso Rabada out of Australia, India ODIs with groin injury, faces IPL fitness race
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले पहले वन-डे से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा चोट की वजह से वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। 

विज्ञापन


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में टी-20 सीरीज के दौरान रबाडा को चोट लगी थी। उन्होंने इस तीन मैचों की सीरीज में 11 ओवर गेंदबाजी की और 114 रन बनाए, जबकि दो विकेट लिए। उन्हें एक महीने यानी चार हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
विज्ञापन

 


कमर में चोट की वजह से वह एक महीना तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हालांकि, इसका मतलब वह 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन से पहले ठीक हो जाएंगे और  के शुरुआती तक ठीक हो जाएंगे। 


बता दें कि शनिवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला होना है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए यह एक बुरी खबर आ गई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला सात मार्च को खत्म होगा।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आएगी। भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को धर्मशाला में होगा, जबकि तीसरा व आखिरी मैच 18 मार्च को कोलकाता में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed