{"_id":"5fbbfd6d8ebc3e9bcc42d8b3","slug":"kagiso-rabada-feels-that-bio-bubble-in-ipl-was-like-a-prison-with-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए IPL में बनाया गया था सुरक्षा घेरा, रबाडा ने बताया सुविधाओं वाला जेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना से बचाव के लिए IPL में बनाया गया था सुरक्षा घेरा, रबाडा ने बताया सुविधाओं वाला जेल
Mon, 23 Nov 2020 11:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
कगिसो रबादा
- फोटो : twitter@DelhiCapitals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खतरे के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का सफल आयोजन यूएई में किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कई तरह के सुरक्षा उपाय और कदम उठाए गए। इसमें मुख्य रूप से खिलाड़ियों के लिए बायो बबल का निर्माण अहम था। लेकिन कई सारी पाबंदियों के साथ बनाए गए इस सुरक्षा घेरे से कई खिलाड़ियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज और दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य गेंदबाज कागिसो रबाडा ने भी बायो बबल को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। रबाडा ने सोमवार को जैविक रूप से सुरक्षित बबल की तुलना ‘सभी सुविधाओं से युक्त जेल’ से की है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वे कोविड-19 के माहौल में ‘फिर भी भाग्यशाली’ हैं क्योंकि लाखों लोगों ने इस दौरान अपनी जीविका गंवा दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में इस साल सबसे ज्यादा 30 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम को उप विजेता बनाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
अब वह एक और ‘बायो-बबल’ में प्रवेश करने को तैयार हैं। टीम शुक्रवार से सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। रबाडा ने श्रृंखला से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह काफी मुश्किल हो सकता है। आप बातचीत नहीं कर सकते। आप अपनी ही आजादी में खो जाते हो। यह लगभग सुविधाओं से भरपूर जेल (लग्जरी से युक्त जेल) की तरह है। लेकिन हमें खुद को याद दिलाना होता है कि हम भाग्यशाली हैं।’
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार उन्होंने कहा, ‘लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है, लोग इस समय जूझ रहे हैं इसलिए हमें कुछ पैसा बनाने के लिए दिए गए मौके और जो हम करते हैं, वो करने के प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए।’