फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Justin Langer says Hate racism, sad to see it happening in Australia after India players racially abused at SCG

नस्लीय विवाद के बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जीता दिल, कोच लैंगर ने कहा- भावनाएं बनी रहे

Sun, 10 Jan 2021 05:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Justin Langer says Hate racism, sad to see it happening in Australia after India players racially abused at SCG
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर

सिडनी टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणियों के कारण जहां क्रिकेट समुदाय रोष में है वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारतीयों के पास पहुंचकर सभी का दिल जीत लिया। पेन के इस व्यवहार की कोच जस्टिन लैंगर ने प्रशंसा की।

विज्ञापन


लैंगर ने कहा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि आज जब यह घटना घटी तो टिम पेन उनके (भारतीयों) पास पहुंचे। यह बहुत अच्छा व्यवहार था। क्रिकेट का खेल हमेशा बहुत प्रतिस्पर्धा के साथ खेला जाएगा लेकिन दोनों टीमों की एक दूसरे के प्रति अच्छी भावनाएं हैं और उम्मीद है कि आगे भी ये बनी रहेंगी।'
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी शर्मनाक
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान कुछ दर्शकों के भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने को शर्मनाक करार दिया। मेहमान टीम के खिलाफ दो दिन में नस्लवाद की दो घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए लैंगर ने कहा कि यह शर्मनाक है कि इतनी कड़ी टक्कर वाली श्रृंखला की छवि इस तरह की घटनाओं से खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होते हुए देखना दुखद है
उन्होंने कहा, 'माफी कीजिए, यह हताशा भरा और निराशाजनक है।' लैंगर ने कहा, 'मुझे इससे नफरत है कि लोग पैसे देकर क्रिकेट या किसी अन्य खेल को देखने आते हैं और सोचते हैं कि वे अपशब्दों का इस्तेमाल या इस तरह की चीजें कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मेरे कहने का मतलब है कि एक खिलाड़ी के रूप में मैं इससे नफरत करता था, एक कोच के रूप में इससे नफरत करता हूं, हमने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ऐसा देखा है और ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होते हुए देखना दुखद है।'

लैंगर ने शिक्षा पर उठाए सवाल

दरअसल, दिन का खेल खत्म होने के बाद इस मुद्दे पर लैंगर से कई सवाल पूछे गए और कोच ने इसके लिए शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान स्वदेशी आदिवासियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के खराब इतिहास के संदर्भ में लैंगर ने कहा, 'मैंने अभी अभी ऑस्ट्रेलिया के इतिहास पर एक किताब पढ़ी है और पिछले कुछ महीनों में कुछ अच्छे वृत्तचित्र देखे हैं। यह दुखद है, हम स्वयं को शिक्षित कर रहे हैं और इससे आपको काफी दुख होता है कि लोगों को नस्लवाद का सामना करना पड़ रहा है।'

आखिर यहां का इतिहास क्यों इतना पीड़ादायक है?
उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में जो हुआ जब आप उसे लेकर शिक्षित होते हो तो आपको समझ में आता है कि आखिर क्यों यह इतना पीड़ादायक है।' सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन नशे में धुत्त एक दर्शक ने कथित तौर पर जसप्रीत बुमराह और सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पास शिकायत दर्ज कराई। वहीं चौथे दिन भी इस तरह की घटना सामने आई,  जिसके बाद कुछ देर खेल रुका रहा। बाद में कुछ दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया गया और मेजबान देश के क्रिकेट बोर्ड ने माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed