{"_id":"5f3e593f99135e03424cefca","slug":"justin-langer-says-australian-cricket-will-need-to-make-sacrifices-to-keep-game-going","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल को जारी रखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को करने होंगे कुछ समझौते : लैंगर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खेल को जारी रखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को करने होंगे कुछ समझौते : लैंगर
Thu, 20 Aug 2020 04:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
justin langer
मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कुछ कुर्बानियां देनी होंगी मसलन अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुछ स्टार खिलाड़ियों का नहीं होना और घरेलू स्पर्धाओं में कुछ समझौते हो सकते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम चार से 16 सितंबर तक वनडे और टी20 श्रृंखलाएं खेलने रविवार को इंग्लैंड रवाना होगी। लैंगर का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का फोकस अंतरराष्ट्रीय मैचों पर रहना चाहिये जो देश में क्रिकेट की सेहत के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम अपने परिवारों से नहीं मिल सकेंगे क्योंकि हमें क्रिकेट खेलना है। कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शायद परिवार के साथ रहने को तरजीह देकर क्रिकेट से दूर रहें। ऐसे समझौते करने पड़ेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'घरेलू क्रिकेट में भी कई बदलाव होंगे। कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उससे भी बाहर रह सकते हैं। हमें बड़ी टीमें चुननी होंगी क्योंकि खिलाड़ी भीतर बाहर नहीं हो सकते। घरेलू क्रिकेट की लागत कम करनी होगी और मैचों की संख्या में भी कटौती करनी पड़ेगी।'