फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jp duminy retires from test and first class cricket with immediate effect

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने अचानक क्रिकेट के इस प्रारूप से लिया संन्यास

Sat, 16 Sep 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Sep 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
jp duminy retires from test and first class cricket with immediate effect
जेपी डुमिनी - फोटो : sportskeeda

दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। डुमिनी 2019 वर्ल्ड कप के साथ-साथ सीमित ओवर क्रिकेट पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं। वो टी20 और वन-डे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। सीमित ओवरों के लिए अपनी फिटनेस बरकरार रखने के इरादे से डुमिनी ने तुरंत प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


इंडिपेंडेंट मीडिया से शुक्रवार को बातचीत करते हुए डुमिनी ने अपने भविष्य की योजना के बारे में खुलकर बातें की। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि मेरा करियर अभी खत्म होने से दूर है और मेरी उम्मीद है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, डब्लूएसबी कैप कोबराज, टीम के साथियों, परिवार, दोस्तों और समर्थकों का साथ मिलेगा। मुझे यह मौका मिला कि जिस खेल से सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ करने का मौका मिला।'
विज्ञापन


डुमिनी ने आगे कहा, 'मैंने लंबे समय तक सोचने के बाद टेस्ट क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से तुरंत संन्यास लेने का फैसला किया है। मैंने अपने देश का 46 टेस्ट में प्रतिनिधित्व किया और इस समय का भरपूर आनंद उठाया। इसके अलावा पिछले 16 सालों में कैप कोबराज के लिए 108 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला। मैं इसका भी शुक्रगुजार हूं क्योंकि मैंने हर पल का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमिनी पिछले कुछ समय से प्रोटियाज टेस्ट टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक थे। बता दें कि डुमिनी ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था। डुमिनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में अर्धशतक जबकि दूसरी पारी में 166 रन की पारी खेली थी। डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ इस साल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था, जहां प्रोटियाज टीम को 211 रन की शिकस्त झेलना पड़ी थी।


जेपी डुमिनी ने 46 टेस्ट में 32.85 की औसत और 6 शतक व 8 अर्धशतकों की मदद से 2103 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 42 विकेट चटकाए। इसके अलावा प्रथम श्रेणी में डुमिनी ने 108 मैचों में 46।08 की औसत से 6774 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक जबकि 30 अर्धशतक जमाए। उनका बेस्ट स्कोर 260* रहा। गेंदबाजी में डुमिनी ने 77 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed