फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jos Buttler weighed in on the importance of family support during tours contrasting the BCCI's new policy

IND vs ENG: बीसीसीआई के नए नियम पर इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने दी प्रतिक्रिया, बोले - परिवार का समर्थन जरूरी

Tue, 21 Jan 2025 04:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 21 Jan 2025 04:06 PM IST
सार

बटलर ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में विदेशी दौरे पर परिवार की उपस्थिति अत्यधिक फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ पत्नियों और बच्चों का होना एक मजबूत भावनात्मक आधार प्रदान करता है।

विज्ञापन
Jos Buttler weighed in on the importance of family support during tours contrasting the BCCI's new policy
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड के सीमित ओवर टीम के कप्तान जोस बटलर ने विदेशी दौरों के दौरान परिवार के साथ को जरूरी बताया और कहा कि इससे मानसिक और भावुक समर्थन मिलता है। बटलर का बयान ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए विदेशी दौरे को लेकर नई नीति बनाई है जिसमें 45 दिन के दौरे पर टीम का परिवार दो सप्ताह तक ही उनके नाम साथ रह सकता है। 
विज्ञापन

'परिवार की उपस्थिति से मदद मिलती है'
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बटलर ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक युग में विदेशी दौरे पर परिवार की उपस्थिति अत्यधिक फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ पत्नियों और बच्चों का होना एक मजबूत भावनात्मक आधार प्रदान करता है और कठिन कार्यक्रम के दौरान उनके मानसिक स्वास्थ्य में सहायता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटलर ने कहा, यह काफी भारी सवाल है। यह अहम है। हम आधुनिक जगत में रह रहे हैं और दौरों पर परिवार का साथ रहना बहुत अच्छा है। आजकल इतना क्रिकेट खेला जा रहा है और खिलाड़ी घर से बाहर काफी समय बिताते हैं। कोरोना के बाद इस पर काफी चर्चा भी हुई है। मुझे नहीं लगता कि परिवार के साथ रहने से खेल पर बहुत फर्क पड़ता है।
विज्ञापन

बटलर ने कहा कि परिवार की मौजूदगी से पेशेवर प्रतिबद्धताओं में दखल नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, सब संभाला जा सकता है। निजी तौर पर मेरा मानना है कि घर से दूर रहने का बोझ परिवार के साथ रहकर हल्का किया जा सकता है और यह काफी महत्वपूर्ण है। 

बीसीसीआई ने क्या दिशानिर्देश बनाए थे?
ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी हार के बाद बीसीसीआई ने कड़े फैसले लिए थे जिसमें 45 दिन से अधिक के विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों को परिवार को दो सप्ताह तक ही अपने साथ रखने की अनुमति दी गई थी। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर दिशा-निर्देशों की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया की खबरों में ये 10 सूत्री निर्देश सामने आ चुके हैं। हाल ही में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने नए नियम को लेकर अपनी राय रखी थी और बताया कि प्रबंधन ने पिछले कुछ महीनों में देखा कि उन्हें कुछ बदलावों की आवश्यकता है और इसलिए टीम बॉन्डिंग में सुधार के लिए इस नीति को लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed