{"_id":"5b5380494f1c1bed5e8b4939","slug":"jonny-bairstow-urges-england-to-carry-forward-momentum-into-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टीम इंडिया के खिलाफ जीत की लय टेस्ट सीरीज में भी रहेगी जारी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'टीम इंडिया के खिलाफ जीत की लय टेस्ट सीरीज में भी रहेगी जारी'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jonny Bairstow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि इंग्लैंड की टीम वन-डे सीरीज में मिली जीत की लय को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जारी रखेगी। इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन
28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा, 'टेस्ट और वनडे टीम के खिलाड़ियों में ज्यादा अंतर नहीं है तो वनडे सीरीज में जीत से निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।' टी20 सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड ने पहले वनडे में शिकस्त से वापसी करते हुए अगले दो मैचों में जीत दर्ज कर एक दिवसीय सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन
बेयरस्टो ने कहा, 'दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलना और वह भी तब जब आप नंबर एक पर हों तो हमेशा ही दबाव होता है और हमने उस सीरीज में जीत हासिल की। हम इस आत्मविश्वास की लय को टेस्ट टीम में भी जारी रखेंगे, लेकिन साथ ही हम यह भी जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से अलग तरह का प्रारूप है।'
विज्ञापन
आगे उन्होंने ने कहा, 'यह बिल्कुल अलग होता है, इसमें अलग तरह का खेल होता है और टीम के खिलाड़ी भी अलग होते हैं।' मोर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड की वन-डे टीम ने पिछली आठ सीरीज जीती हैं लेकिन दुनिया में पांचवें नंबर की टेस्ट टीम के साथ स्थिति जुदा है। इंग्लैंड ने टेस्ट प्रारूप में पिछली तीन सीरीज गंवाई हैं और महज एक मैच जीता है।