{"_id":"65943d1beafa90a16005d287","slug":"jonathan-trott-will-be-coach-of-afghanistan-in-the-series-against-india-contract-extended-for-one-year-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: भारत के खिलाफ सीरीज में अफगानिस्तान के कोच बने रहेंगे ट्रॉट, एक साल के लिए बढ़ा करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: भारत के खिलाफ सीरीज में अफगानिस्तान के कोच बने रहेंगे ट्रॉट, एक साल के लिए बढ़ा करार
Tue, 02 Jan 2024 10:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:13 PM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था और 2023 के आखिर में उनका 18 महीने का कार्यकाल खत्म हो गया।
विज्ञापन
जोनाथन ट्रॉट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ अर्से में अफगानिस्तान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का करार एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था और 2023 के आखिर में उनका 18 महीने का कार्यकाल खत्म हो गया। उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने टी-20 एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया, पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती और बांग्लादेश को पहली बार वनडे सीरीज में हराया। वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड को मात दी।
अफगानिस्तान टीम इस समय यूएई में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद 11 से 17 जनवरी तक भारत में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। भारत के साथ यह सीरीज दोनों टीमों के बीच सीमित ओवर क्रिकेट में पहली सीरीज होगी। इससे पहले ये दोनों टीमें सिर्फ एसीसी या आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ी हैं। इस वजह से अफगानिस्तान को हर बार भारत की मजबूत टीम का सामना करना पड़ा है।
इस सीरीज में पहली बार भारत की कमजोर टीम अफगानिस्तान से खेलेगी। ऐसे में उम्मीद है कि अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत मिल जाए।