फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   John F Reid who scored fastest 1000 Test runs for new zealand died at 64

न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले जॉन एफ रीड का निधन

Tue, 29 Dec 2020 04:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 29 Dec 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
John F Reid who scored fastest 1000 Test runs for new zealand died at 64
जॉन एफ रीड - फोटो : twitter@ICC

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जॉन एफ रीड का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को उनके निधन की पुष्टि की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की तरफ से 19 टेस्ट मैचों में शिरकत किया और छह शतक लगाए। वह अभी भी न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 20वीं पारी में हासिल की थी।  

विज्ञापन


रीड ने नवंबर 1985 को ब्रिसबेन के गाबा मैदान में 108 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी और 41 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मार्टिन क्रो (188) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए उस समय रिकॉर्ड 225 रन की साझेदारी की थी जिससे न्यूजीलैंड ने अपनी एकमात्र पारी में सात विकेट पर 553 रन बनाए थे। इस मैच में रिचर्ड हैडली ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 52 रन पर नौ और दूसरी पारी में 71 रन पर छह विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की थी। रीड ने 1979 से 1986 के बीच अपने टेस्ट करियर में 46 के औसत से 1,296 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed