{"_id":"648e955871f7c0caeb0c6854","slug":"joe-root-test-record-comparison-with-virat-kohli-steve-smith-and-kane-williamson-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fab Four Record: दो साल में टेस्ट क्रिकेट के बादशाह बने जो रूट, देखें कोहली और विलियम्सन को कैसे पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fab Four Record: दो साल में टेस्ट क्रिकेट के बादशाह बने जो रूट, देखें कोहली और विलियम्सन को कैसे पीछे छोड़ा
Sun, 18 Jun 2023 10:55 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:55 AM IST
सार
साल 2021 की शुरुआत तक फैब फोर में टेस्ट शतक लगाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे थे। उन्होंने 27 शतक लगाए थे। इसके बाद लगभग ढाई साल में कोहली सिर्फ एक शतक लगा पाए हैं, जबकि जो रूट इस दौरान 13 शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले दो साल में टेस्ट क्रिकेट में फैब फोर का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जो रूट ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 152 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए। उनकी शानदार पारी के चलते इंग्लैंड की टीम ने सीरीज के पहले मैच में शानदार शुरुआत की। इस मैच में शतकी पारी खेलने के साथ ही जो रूट ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह टेस्ट क्रिकेट में 30 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए।
जो रूट पिछले दो साल में इंग्लैंड के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। वनडे और टी20 में वह ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, लेकिन टेस्ट टीम में वह सबसे अहम खिलाड़ी हैं। रूट ने 2021 से इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 62 पारियां खेली हैं और 58.91 के औसत से 3299 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और नौ अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान 22 बार 50 रन का आंकड़ा पार करने के बाद 13 बार वह शतक लगाने में सफल रहे हैं। खास बात यह है कि इन्हीं दो साल में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज 2000 रन भी नहीं बना पाया है और सात से ज्यादा शतक भी नहीं लगा पाया है।
दो साल में कोहली और विलियम्सन से आगे निकले रूट
साल 2021 की शुरुआत में फैब फोर (विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियम्सन) में शतक लगाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे थे। उन्होंने टेस्ट में 27 शतक लगाए थे। उनके बाद स्टीव स्मिथ 26 शतक के साथ दूसरे और केन विलियम्सन 24 शतक के साथ तीसरे स्थान पर थे। जो रूट 17 शतक के साथ चौथे नंबर पर थे। इसके बाद रूट ने लगातार बड़ी पारियां खेलीं और अब वह मौजूदा समय में खेल रहे खिलाड़ियों में टेस्ट शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दो साल में 13 शतक लगा चुके हैं रूट
पिछले दो साल में स्टीव स्मिथ ने पांच शतक लगाए हैं और वह 31 शतक के साथ मौजूदा समय में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, जो रूट ने इस 13 शतक जड़े हैं और 30 शतक के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पिछले दो साल में चार शतक लगाने वाले केन विलियम्सन और एक शतक लगाने वाले विराट कोहली 28 शतक के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में कुल रन की बात करें तो विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन आठ हजार रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं, लेकिन कोई भी नौ हजार रन तक नहीं पहुंचा है। वहीं, जो रूट अब तक टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।