{"_id":"674bd8d08c8cd55690007f87","slug":"joe-root-surpassed-sachin-tendulkar-to-become-the-highest-run-scorer-in-the-fourth-innings-of-test-cricket-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs ENG: रूट ने चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ा, कार्से ने झटके कुल 10 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs ENG: रूट ने चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ा, कार्से ने झटके कुल 10 विकेट
Sun, 01 Dec 2024 09:02 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 01 Dec 2024 09:02 AM IST
सार
रूट के अब टेस्ट की चौथी पारी में 1630 रन हो गए हैं, जबकि सचिन ने अपने करियर में इस दौरान 1625 रन बनाए थे।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। रूट ने टेस्ट की चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अपना 150वां टेस्ट खेलने वाले रूट ने अपनी टीम की जीत में योगदान दिया और वह 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
सबसे आगे निकले रूट
रूट भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन वह चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सभी से आगे निकल गए हैं। रूट के अब टेस्ट की चौथी पारी में 1630 रन हो गए हैं, जबकि सचिन ने अपने करियर में इस दौरान 1625 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टियर कुक हैं और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने चौथी पारी में कुल एक समान 1611 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने 1580 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीता मैच
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। इस तरह इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्से की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 254 रन पर ऑलआउट की। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा जिसे इंग्लैंड ने 12.4 ओवर में दो खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड केन विलियमसन के अर्धशतक के बाद डेरिल मिचेल की 84 रन की पारी की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त लेने में सफल रहा था। हालांकि, लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था और न्यूजीलैंड के गेंदबाज इसका बचाव नहीं कर सके।

कार्से ने किया कमाल
ब्राइडन कार्से ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की। पहली पारी में चार विकेट लेने वाले कार्से ने दूसरी पारी में 42 रन देकर छह विकेट झटके। इस तरह कार्से मैच में कुल 10 विकेट लेने में सफल रहे। अपना तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाले कार्से ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 499 रन बनाकर 151 रन की बढ़त हासिल की थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना पहला टेस्ट खेलने वाले जैकब बेथेल ने नाबाद 50 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।