{"_id":"5ff0816e436d00773a709083","slug":"joe-root-says-any-covid-19-cases-will-not-come-in-way-of-sri-lanka-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvsENG: जो रूट ने कहा- कोरोना के कारण खटाई में नहीं पड़ेगा श्रीलंका दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvsENG: जो रूट ने कहा- कोरोना के कारण खटाई में नहीं पड़ेगा श्रीलंका दौरा
Sat, 02 Jan 2021 07:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 02 Jan 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के किसी भी पॉजिटिव मामले से टीम का श्रीलंका दौरा खटाई में नहीं पड़ेगा। उन्होंने हालांकि ऐसी परिस्थितियों में यात्रा के दौरान खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए टीम के साथ मनोचिकित्सक के यात्रा करने की बात कही। इंग्लैंड की टीम तीन महीने के उपमहाद्वीप दौरे के लिए रवाना होगी, जिसका आगाज श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों के साथ होगा। टीम इसके बाद मार्च के आखिर तक भारत दौरे पर रहेगी।
विज्ञापन
रूट ने पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह (पॉजिटिव मामले) खुद से समाप्त होगा। यह फिलहाल पूरी दुनिया की वास्तविकता है। टीमों को पॉजिटिव मामलों से निपटना होगा। रूट ने कहा कि इस महामारी के दौरान शीर्ष स्तर की क्रिकेट खेलने की चुनौतियों का सामना करने में मदद करने के लिए टीम एक मनोवैज्ञानिक की सेवाएं लेगी। उन्होंने कहा कि अगर मैदान के पास हर समय मनोवैज्ञानिक मौजूद रहते है तो इससे खिलाड़ियों को अतिरिक्त समर्थन मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उनकी समस्या को सुनने वाला कोई है। उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर मेरा काम यह होगा कि मैं लोगों को सहज महसूस करा सकूं।
विज्ञापन
रूट ने कहा कि खिलाडियों के पास परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में खतरनाक वायरस है और हम जहां भी होंगे, हम किसी न किसी आकार या रूप में इसके संपर्क में रहेंगे। इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका का पिछला दौरा कोरोना वायरस के कारण रद्द हो गया था। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की स्थिति काफी अलग थी। यह (भारत और श्रीलंका में) अलग होगा, हम इसके लिए सबसे अच्छे तरीके से तैयार हैं और हम इसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं कि खुद से क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन