फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root reclaimed the top position in the ICC men's Test rankings Yashasvi-Pant and Gill dropped down

ICC Rankings: रूट टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर एक बल्लेबाज बने, यशस्वी-पंत और गिल को नुकसान; बुमराह शीर्ष पर

Wed, 16 Jul 2025 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Jul 2025 03:49 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और उपकप्तान ऋषभ पंत को नुकसान हुआ है और वे क्रमशः पांचवें और आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी तीन स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Joe Root reclaimed the top position in the ICC men's Test rankings Yashasvi-Pant and Gill dropped down
जो रूट - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर से नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी को बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में रूट ने एक सप्ताह के अंदर ही दोबारा शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। दूसरी ओर, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रूट को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन का फायदा हुआ है।

विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में रूट ने जड़ा था शतक 
रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 104 और 40 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड 22 रन से यह मुकाबला जीतने में सफल रही थी। 34 साल की उम्र में रूट 2014 में कुमार संगकारा के बाद टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बनने वाले उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। संगकारा जब 2014 में शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने थे तो उनकी उम्र 37 साल की थी। रूट ने पिछले सप्ताह अपना शीर्ष स्थान हमवतन हैरी ब्रूक के हाथों गंवा दिया था जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को रैंकिंग में फायदा 
भारतीय बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और उपकप्तान ऋषभ पंत को नुकसान हुआ है और वे क्रमशः पांचवें और आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी तीन स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, जडेजा को लॉर्ड्स टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी का फायदा हुआ है और वह 34वें स्थान पर आ गए हैं। जडेजा ने तीसरे टेस्ट में 72 और नाबाद 61 रन बनाए थे। केएल राहुल जिन्होंने 100 और 39 रन बनाए थे वह भी पांच स्थान के सुधार के साथ 35वें स्थान पर आ गए हैं। बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान के सुधार से 42वें और गेंदबाजों में एक स्थान के फायदे से 45वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा 
गेंदबाजों में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बने हुए हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा पर 50 अंक की बढ़त बनाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड छह स्थान के सुधार से करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के अन्य चार गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क के साथ शीर्ष 10 में आ गए हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा है। 1958 में इंग्लैंड के छह गेंदबाज शीर्ष 12 में शामिल थे और तब से अब तक ऐसा दबदबा देखने नहीं मिला था। भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 58वें से 46वें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed