फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root has not been able to score even a single half-century in 3 Tests against India permeance analysis

IND vs ENG: जो रूट ने जितने रन नहीं बनाए, उससे ज्यादा ओवर फेंके, भारत में फेल हो रहा 30 शतक लगाने वाला खिलाड़ी

Mon, 19 Feb 2024 04:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Mon, 19 Feb 2024 04:31 PM IST
सार

रूट से ज्यादा रन तो उनके टीम के स्पिनर टॉम हार्टले ने बनाए हैं। इंग्लैंड के इस दिग्गज के नाम 138 टेस्ट में 11493 रन हैं। उन्होंने 30 शतक लगाए हैं, लेकिन भारत में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे।

विज्ञापन
Joe Root has not been able to score even a single half-century in 3 Tests against India permeance analysis
जो रूट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दुनिया के टॉप-4 बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले जो रूट का बल्ला नहीं चला है। वह अब तक हुए तीन टेस्ट मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। रूट के शॉट चयन की आलोचना इन दिनों काफी हो रही है। इंग्लैंड का मीडिया तो उनके पीछे ही पड़ गया है। रूट से ज्यादा रन तो उनके टीम के स्पिनर टॉम हार्टले ने बनाए हैं। इंग्लैंड के इस दिग्गज के नाम 138 टेस्ट में 11493 रन हैं। उन्होंने 30 शतक लगाए हैं, लेकिन भारत में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे।
विज्ञापन


रूट तीन मैचों की चार पारियों में 77 रन ही बना पाए हैं। उनका औसत 12.83 का रहा है। रूट का उच्चतम स्कोर 29 रन है। हैरानी की बात है कि बतौर बल्लेबाज रन बनाने से ज्यादा तो उन्होंने गेंदबाजी में ओवर फेंक दिए हैं। रूट ने तीन टेस्ट में सात विकेट भी झटके हैं। वह एक बल्लेबाज से ज्यादा एक गेंदबाज के रूप में टीम के काम आ रहे हैं। रूट जब भारत दौरे पर आए थे तो वह शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने अपने पिछले पांच टेस्ट में एक शतक और दो अर्धशतक लगाया था। सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल खेले गए थे।
विज्ञापन

Joe Root has not been able to score even a single half-century in 3 Tests against India permeance analysis
जो रूट को बुमराह ने आउट किया - फोटो : BCCI
सीरीज में अब तक ऐसा रहा रूट का प्रदर्शन
रूट हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 29 रन बनाकर आउट हुए थे। रवींद्र जडेजा की गेंद पर बुमराह ने उनका कैच लिया था। दूसरी पारी में रूट दो रन बनाकर बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए थे। विशाखापत्तनम में उम्मीद थी कि रूट बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन एक बार उन्होंने अंग्रेज प्रशसंकों को निराश किया। वह पहली पारी में पांच रन बनाकर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। दूसरी पारी में वह 16 रन ही बना पाए। अश्विन की गेंद पर अक्षर पटेल ने उनका कैच लिया। 

तीसरे टेस्ट में भी रूट का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। वह पहली पारी में 18 और दूसरी पारी में सात रन बनाकर आउट हुए। इस बार बुमराह और रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

Joe Root has not been able to score even a single half-century in 3 Tests against India permeance analysis
जॉनी बेयरस्टो और जो रूट - फोटो : BCCI
भारत के खिलाफ प्रदर्शन
इस सीरीज को छोड़ दें तो रूट ने हमेशा भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 28 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 56.58 की औसत से 2603 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ नौ शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। अगर भारतीय मैदान पर उनके रिकॉर्ड को देखें तो 13 टेस्ट में 1029 रन बनाए हैं। उनका औसत 41.16 का रहा है। रूट ने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed