फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root becomes the first ever batter to score 3000 Test runs against India during Lord's test

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जो रूट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Thu, 10 Jul 2025 08:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Jul 2025 08:54 PM IST
सार

रूट उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में 3000 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ रूट एकमात्र बल्लेबाज हैं जिसने ऐसा किया है। रूट इसके साथ ही डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Joe Root becomes the first ever batter to score 3000 Test runs against India during Lord's test
जो रूट - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रूट ने खराब शुरुआत के बाद ओली पोप के साथ मिलकर इंग्लैंड की पहली पारी को संभाला। रूट ने इस दौरान अर्धशतक लगाया और वह भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट और पोप के बीच शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। 
विज्ञापन

रूट-पोप की शतकीय साझेदारी
लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए और दोनों ओपनरों को जल्द पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को 43 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। नीतीश ने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया और वह 40 गेंदों में 23 रन बना पाए। नीतीश ने फिर जैक क्राउली को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 43 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दो झटके लगने के बाद जो रूट ने ओली पोप के साथ मिलकर पारी संभाली और पहले सत्र में भारत को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया जिससे दूसरे सत्र में भारत एक भी विकेट नहीं ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने तीसरे सत्र की शुरुआत में ही भारत को तीसरी सफलता दिलाई। जडेजा ने विकेट के पीछे जुरेल के हाथों कैच कराकर ओली पोप को आउट किया। पोप और रूट के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई। पोप अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों टीमों के बीच भले ही साझेदारी टूट गई, लेकिन रूट ने वो कारनामा कर दिया जो अब तक कोई अन्य बल्लेबाज भारत के खिलाफ नहीं कर सका। 
विज्ञापन

दिग्गजों की सूची में शामिल हुए रूट
रूट उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में 3000 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ रूट एकमात्र बल्लेबाज हैं जिसने ऐसा किया है। रूट इसके साथ ही डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन बनाए हैं। ब्रैडमैन, जैक हॉब्स, सचिन, एलेन बॉर्डर, स्टीव स्मिथ, डेविड गोवर, गैरी सोबर्स और स्टीव वॉ उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने किसी टीम के खिलाफ टेस्ट में 3000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed