Jhulan Goswami: झूलन और मिताली ने साथ खेले 201 वनडे मैच, दूसरा सबसे लंबा करियर, जानें सभी रिकॉर्ड्स
अनुभवी झूलन ने आखिरी वनडे को छोड़कर 203 वनडे खेले हैं और वह मिताली राज (232) के बाद सबसे ज्यादा वनडे खेलने वालों में दूसरे नंबर पर हैं। रोचक तो यह है कि मौजूदा सीरीज में जो दो वनडे झूलन ने खेले हैं, केवल उनमें मिताली संन्यास लेने के कारण नहीं थी, वर्ना 201 वनडे दोनों ने एक ही अंतिम एकादश में खेले हैं।
विस्तार
A legend, an inspiration, a champion! 🌟✨
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 24, 2022
📽️ Watch what #TeamIndia members have to say on @JhulanG10's momentous occasion. 👏 👏 pic.twitter.com/TcBKX0pk4u
Roger Federer: फेडरर और नडाल को साथ में रोते देखकर भावुक हुए विराट कोहली, तस्वीर शेयर कर कही यह बात
इंग्लैंड के खिलाफ ही पहला और अंतिम मैच
झूलन ने 6 जनवरी 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह विदाई भी इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर कर रही हैं। उन्होंने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा समय टीम की मौजूदा खिलाड़ी शेफाली वर्मा, ऋचा घोष तो पैदा भी नहीं हुई थीं। कप्तान हरमनप्रीत पंजाब के मोगा में उस समय क्रिकेटर बनने के सपने देख रही थीं। अब झूलन संन्यास ले रही हैं तो हरमन उनकी कप्तान हैं। वहीं, शेफाली, जेमिमा, यस्तिका भाटिया, ऋचा साथी खिलाड़ी हैं।
- 02 आईसीसी वनडे विश्वकप फाइनल (2005 और 2017) खेलने वाली टीम का हिस्सा रहीं हैं झूलन।
- 353 अंतरराष्ट्रीय विकेट (सभी प्रारूपों) में ले चुकी हैं झूलन। वनडे में 253, टेस्ट में 44 और टी-20 में 56 विकेट।
- 20 वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वालीं पश्चिम बंगाल के चकदाह कस्बे की रहने वाली झूलन आईसीसी वूमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2007) भी बन चुकी हैं।
- 2017 के वनडे विश्वकप सेमीफाइनल में झूलन ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया था। यह उनकी एक यादगार गेंद रहेगी।
- 200 या इससे अधिक वनडे विकेट लेने वालीं विश्व की एकमात्र खिलाड़ी हैं झूलन (253)। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइली हैं, जिन्होंने 191 विकेट लिए हैं।
- 284 अंतरराष्ट्रीय मैच (204* वनडे, 12 टेस्ट, 68 टी-20) खेल चुकी हैं झूलन गोस्वामी।
- झूलन ऐसी 11 खिलाड़ियों में शामिल रही हैं जिन्होंने वनडे में एक हजार या ज्यादा रन बनाए और 100 से ज्यादा विकेट लिए।
- झूलन उन तीन खिलाड़ियों में भी शामिल हैं जिन्होंने एक हजार रन और सौ विकेट के अलावा 50 कैच भी लिए।
- वनडे में कप्तान के तौर पर 32 रन देकर छह विकेट झूलन का दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है जो उन्होंने जुलाई 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।
- झूलन ने वनडे में 9945 गेंदों पर 5592 रन दिए और वनडे क्रिकेट में दोनों ही रिकॉर्ड हैं
- भारत की इस गेंदबाज ने 94 खिलाड़ियों को बोल्ड, 56 खिलाड़ियों को एलबीडब्ल्यू जबकि 102 खिलाड़ियों को कैच आउट कराया।
- झूलन ने 68 कैच वनडे प्रारूप में लपकीं, जो दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है।