{"_id":"83f5649c-984a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"jesse-ryder-shows-thumbs-up-for-family-as-two-are-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइडर ने इशारों में की बात, फिर भी हालत नाजुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राइडर ने इशारों में की बात, फिर भी हालत नाजुक
वेलिंगटन/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट के बाद कोमा में चले गए न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेसी राइडर की हालत में थोड़ा सुधार आया है। राइडर इशारों में परिवार और मेडिकल स्टॉफ के सवालों पर इशारा करते दिखे।
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राइडर ने अंगूठे से इशारा करके बात की है लेकिन वे अभी भी कोमा में हैं। बयान के मुताबिक उनका फेफड़ा पुरी तरह क्षतिग्रस्त है जिससे उनकी हालत अभी भी नाजुक है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
राइडर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
न्यूजीलैंड पुलिस ने कहा, 'राइडर के साथ मारपीट करने वाले 20 और 37 साल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को चार अप्रैल को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है।
हमलावरों ने दो बार पीटा
28 मार्च को क्राइस्टचर्च के एक बार अकमैन के बाहर फुटपाथ पर कुछ लोगों के साथ जेसी राइडर की झड़प हो गई थी।
उन्हीं में से दो लोगों ने राइडर का पीछा किया और पार्किग एरिया में उनकी जमकर पिटाई कर दी। 28 वर्षीय राइडर के सिर में गहरी चोटें आई थी तथा उनके फेफड़े को भी नुकसान पहुंचा था।
मालूम हो कि आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी जेसी राइडर को टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए शुक्रवार तक भारत पहुंचना था।