{"_id":"267498ae-9adb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"jesse-ryder-disappointed-to-miss-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में नहीं खेल पाने का दुख: राइडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में नहीं खेल पाने का दुख: राइडर
वेलिंगटन/एजेंसी
Updated Mon, 01 Apr 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के बाद तेजी से स्वस्थ हो रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेसी राइडर ने आईपीएल-6 में नहीं खेल पाने पर निराशा जताई है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी राइडर एक हमले में घायल हो गए थे और वह अभी अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
राइडर के मैनेजर आरोन क्ली ने कहा, ‘जेसी आईपीएल में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित थे। जेसी के लिए आईपीएल एक बड़ा मौका था जिसके जरिए वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकते थे। लेकिन वह फिलहाल लीग का हिस्सा नहीं बन पाने को लेकर दुखी हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ‘जेसी की हालत में पिछले 48 घंटों में काफी तेजी से सुधार आया है। वह अस्पताल में ही थोड़ा चल भी पा रहे हैं। वह बैठते हैं और हमसे बातें भी करते हैं। मुझे उन्हें अपने पैरों पर चलता हुआ देखकर बहुत खुशी हो रही है।’
विज्ञापन